फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur STP Power Cut Supply Not Restored Despite 50 Lakh Payment Untreated Sewage Flowing in Ganga

Kanpur: 50 लाख भुगतान के बाद भी नहीं जुड़ी बिजली, ठप पड़ीं जल शोधन इकाइयां, गंगा में जा रहा दूषित पानी

Fri, 03 Apr 2026 12:47 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 03 Apr 2026 12:47 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर जाजमऊ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, पंपिंग स्टेशनों और जल निगम काॅलोनी की बिजली कटने पर गुरुवार को जल निगम (नगरीय) ने केस्को को 50 लाख रुपये का चेक दिया। अधिकारियों ने डीजल खर्च बढ़ने और गंगा में गंदगी जाने का हवाला भी दिया, फिर भी केस्को ने बिजली नहीं जोड़ी। 

विज्ञापन
Kanpur STP Power Cut Supply Not Restored Despite 50 Lakh Payment Untreated Sewage Flowing in Ganga
केस्को कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली कटने से सीवेज शोधन की पूरी प्रक्रिया प्रभावित हो गई है। जल निगम (नगरीय) के अधिकारियों ने केस्को से बिजली जोड़ने के लिए लगातार अनुरोध किया और डीजल से प्लांट चलाने में बढ़ रहे खर्च का हवाला भी दिया, लेकिन देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने 354.68 करोड़ रुपये के बकाया बिजली बिल की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी है। कमेटी को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत कर यह स्पष्ट करे कि इतनी बड़ी राशि का भुगतान लंबित क्यों रहा। बताया गया कि केस्को ने बकाया बिल के चलते 30 मार्च को जाजमऊ के सीवेज पंपिंग स्टेशनों की बिजली काटी थी।

विज्ञापन

इसके अगले दिन 31 मार्च को वाजिदपुर, जाजमऊ स्थित 36 एमएलडी और 5 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी प्लांट और जल निगम कॉलोनी की भी बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता अजमल हुसैन ने बताया कि 50 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है और केस्को के महाप्रबंधक से कनेक्शन जोड़ने का अनुरोध किया गया है। हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार किया कि प्लांट बंद होने के कारण गंदा पानी गंगा में जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम से गंगा प्रदूषण को लेकर चिंता बढ़ गई है, जबकि प्रशासनिक स्तर पर समाधान अब तक नहीं निकल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed