फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Stone pelting on Cattle Catching Squad, 30 report filed

Kanpur: कैटल कैचिंग दस्ते पर पथराव, मारपीट, पांच नामजद समेत 30 पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 16 Aug 2022 01:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Aug 2022 01:20 PM IST
सार

कानपुर में कैटल कैचिंग दस्ते पर पथराव व मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Kanpur: Stone pelting on Cattle Catching Squad, 30 report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में आजादी के अमृत महोत्सव यात्रा को लेकर रास्ते से अन्ना जानवरों को पकड़ने गए कैटल कैचिंग दस्ते पर इलाके के लोगों ने पथराव कर मारपीट कर दी। पुलिस ने दस्ते के कर्मचारियों से मारपीट, पथराव करते हुए जानवरों को छुड़ाने के मामले में पांच नामजद समेत 30 पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


नगर निगम के सफाई व खाद्य निरीक्षक डॉ. अमरीश सचान ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर नगर निगम की तिरंगा यात्रा निकलने को लेकर डिप्टी पड़ाव चौराहे से कैटल कैचिंग दस्ते ने पांच घोड़े व सात गाय पकड़ी थीं। दस्ता उन्हें लेकर जा रहा था। इस दौरान बादशाही नाका के पास दस्ते के पहुंचते ही सैफ, नटवा, सनी, अमान व सानू समेत 30 अज्ञात लोगों ने मारपीट व पथराव करते हुए सभी जानवरों को छुड़वा लिया।
विज्ञापन


इस दौरान हमलावरों ने कर्मचारियों से मारपीट कर उनसे गाली-गलौज की। दो मोबाइल भी लूट ले गए। मामले में खाद्य निरीक्षक की तहरीर पर मारपीट, लूट, बलवा, एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed