{"_id":"679fae061ac3e1a01202a8e4","slug":"kanpur-sso-beats-up-contract-worker-breaks-his-jaw-victim-files-report-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: संविदा कर्मी को एसएसओ ने पीटा, जबड़ा तोड़ा, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: संविदा कर्मी को एसएसओ ने पीटा, जबड़ा तोड़ा, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Sun, 02 Feb 2025 11:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:11 PM IST
सार
Kanpur News: संविदा कर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना काकादेव थानाक्षेत्र के नवीननगर सबस्टेशन की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
काकादेव थानाक्षेत्र में नवीननगर सबस्टेशन में शुक्रवार की रात संविदा कर्मी को एसएसओ ने ड्यूटी लगाने को लेकर हुए विवाद में गालीगलौज करते हुए पीटा। आरोप है कि पिटाई से संविदा कर्मी का जबड़ा टूट गया। घायल संविदा कर्मी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रावतपुर गांव के केशवनगर निवासी नीरज कुमार श्रीवास्तव काकादेव के नवीननगर केसा सबस्टेशन में संविदा पर हेल्पर के पद पर नौकरी करते हैं। नीरज के मुताबिक 31 जनवरी की रात करीब 11 बजे सबस्टेशन पर ड्यूटी के लिए पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान एसएसओ विजय सिंह ड्यूटी लगाने को लेकर गालीगलौज के साथ ही मारपीट की। एसएसओ के पीटने से उनका जबड़ा टूट गया और आंख में भी चोट आई है। काकादेव थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।