फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sriprakash Jaiswal Arif Mohammad Khan paid tribute saying  this is a very deep public and personal loss

अलविदा श्रीप्रकाश: आरिफ मोहम्मद खान ने दी श्रद्धांजलि, बोले- यह बहुत गहरी सार्वजनिक और व्यक्तिगत क्षति है

Sun, 30 Nov 2025 11:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 30 Nov 2025 11:31 AM IST
सार

Kanpur News: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनका जाना परिवार, कानपुर और सार्वजनिक जीवन के लिए बहुत गहरी क्षति है।

विज्ञापन
Kanpur Sriprakash Jaiswal Arif Mohammad Khan paid tribute saying  this is a very deep public and personal loss
आरिफ मोहम्मद खान ने श्रीप्रकाश जायसवाल को दी श्रद्धांजलि - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के आवास पर उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए जायसवाल जी के निधन को व्यक्तिगत और सार्वजनिक क्षति बताया।

विज्ञापन

मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें श्रीप्रकाश जायसवाल जी के निधन का बहुत दुख है। उनका जायसवाल जी से पुराना संबंध था, जो 1980 के दशक में उनके कानपुर आने के समय से ही रहा है।

विज्ञापन

Kanpur Sriprakash Jaiswal Arif Mohammad Khan paid tribute saying  this is a very deep public and personal loss
बड़े बेटे सिद्धार्थ को सांत्वना देते आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : amar ujala

कहा- यह बहुत गहरी क्षति है
उन्होंने बताया कि जायसवाल जी उनसे मिलने यहां अनेकों बार आए थे। आरिफ मोहम्मद खान ने इसे बहुत गहरी क्षति बताते हुए कहा कि आज हमारे बीच वो नहीं रहे... यह बहुत गहरी क्षति है। परिवार के लिए भी, कानपुर के लिए भी, और सार्वजनिक जीवन के लिए भी।

Kanpur Sriprakash Jaiswal Arif Mohammad Khan paid tribute saying  this is a very deep public and personal loss
आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : amar ujala

आरिफ मोहम्मद खान ने पुरानी यादें साझा कीं
उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने और उनके परिवारजनों और उनसे संबंध रखने वालों को हिम्मत देने की प्रार्थना की। उन्होंने पुरानी यादें साझा करते हुए बताया कि भले ही वह 1986 में कांग्रेस से अलग हो गए थे, लेकिन जब जायसवाल जी मंत्री थे।

विज्ञापन

Kanpur Sriprakash Jaiswal Arif Mohammad Khan paid tribute saying  this is a very deep public and personal loss
आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : amar ujala


हम उन्हें बहुत याद करेंगे
तब भी कई दफा उनका फोन आता था। उन्होंने बताया कि जायसवाल जी इंसिस्ट करते थे और उनसे मिलने दिल्ली उनके घर पर आते थे, जो उनकी सौम्यता को दर्शाता है। राज्यपाल ने कहा कि जायसवाल जी से जुड़ी यादों को साझा करना मुश्किल है, लेकिन वह उन्हें बहुत याद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed