फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sports Update, From Sahibzade Cricket Cup 11 january, KCA reached the finals

Kanpur Sports Update: साहिबजादे क्रिकेट कप 11 से, फाइनल में पहुंची केसीए, पढ़ें स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें एक साथ

Sun, 08 Jan 2023 09:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 Jan 2023 09:20 PM IST
सार

क्रिकेट कप सीजन छह का आयोजन 11 से 15 जनवरी के बीच किया जाएगा। वहीं, महाराजा तेज सिंह स्मारक राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में केसीए ने लखनऊ की टीम को चार विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।

विज्ञापन
Kanpur Sports Update, From Sahibzade Cricket Cup 11 january, KCA reached the finals
Kanpur Sports Update - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में  सिख समाज की ओर से साहिबजादे क्रिकेट कप सीजन छह का आयोजन 11 से 15 जनवरी के बीच किया जाएगा। टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा लेंगी। रविवार को गोविंदनगर स्थित होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में टीपी सिंह सोनू ने बताया कि मैच रतनलाल शर्मा स्टेडियम किदवईनगर में होंगे। एक दिन में दो मुकाबले होंगे।

विज्ञापन

सभी मुकाबले 15-15 ओवर के होंगे। फाइनल मुकाबला 15 जनवरी को होगा। टूर्नामेंट में भल्ला एकादश, फ्रीडम एकादश, हांडा एकादश, सुरेंदर एकादश, विराज एकादश व फ्लू जींस एकादश प्रतिभाग करेगी। विजेता व उप विजेता टीमों को ट्रॉफी दी जाएगी। वार्ता में हरदीप सिंह, प्रभजीत सिंह, प्रीतपाल सिंह, प्रभलीन सिंह, अमित सिंह मिल्की, नीरज चड्ढा मौजूद रहे।

विज्ञापन

प्रशिक्षकों व सीनियर खिलाड़ियों को दिए प्रमाण पत्र
कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से सात दिवसीय पूमसे कार्यशाला का समापन रविवार को सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर कमलानगर में हुआ। कार्यशाला में 70 प्रशिक्षकों व सीनियर खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बासुकी नाथ ओझा व अंतरराष्ट्रीय मेडलिस्ट प्रणव ओझा ने टिप्स दिए। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक चौरसिया, महासचिव प्रदीप सिंह चौहान, प्रयाग सिंह, सत्येंद्र सिंह यादव, पवन सूर्यवंशी, शैलेश बाजपेई, शिल्पी बाजपेई, सुशांत गुप्ता, धर्मेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

लखनऊ को हरा फाइनल में पहुंची केसीए की टीम
मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही महाराजा तेज सिंह स्मारक राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को मैनपुरी में सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें केसीए ने लखनऊ की टीम को चार विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।  लखनऊ की टीम ने 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 194 रन बनाए। केसीए एकादश की टीम ने 24.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

विज्ञापन

पटेल प्रॉपर्टीज, क्रेजी क्लब ने जीते मैच
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की संडे क्रिकेट लीग में रविवार को पांच मैच खेले गए। इसमें पटेल प्रॉपर्टीज, क्रेजी क्लब, नेशनल एकादश, जेएमडी व मयूर मिरेकल्स ने अपने-अपने मैच में जीत दर्ज की। बीसीए मैदान में इंडियन क्लब की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 150 रन बनाए। पटेल प्रॉपर्टीज की टीम ने 15.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

एचएएल मैदान पर क्रेजी क्लब की टीम ने 30 ओवर में छह विकेट खोकर 229 रन बनाए। ब्लू वारियर्स की पूरी टीम 24.3 ओवर में 164 रन पर सिमट गई। कानपुर साउथ मैदान पर आईआईए क्लब की टीम 21.3 ओवर में 124 रन पर ऑलआउट हो गई। नेशनल एकादश की टीम ने 14.1 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। सप्रू मैदान पर केआरएस क्लब की टीम 12.5 ओवर में महज 68 रन पर ढेर हो गई। जेएमडी वर्ल्ड स्कूल एकादश की टीम ने 9.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed