{"_id":"6af34e4a590c12770a0d2d10","slug":"kanpur-speeding-vehicle-hits-motorcycle-borne-friends-farmer-killed-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दोस्तों को मारी टक्कर, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दोस्तों को मारी टक्कर, किसान की मौत
Tue, 10 Nov 2026 10:33 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
नौबस्ता में यशोदानगर बाईपास पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर पीछे बैठे किसान उछलकर दूर जा गिरे। सिर और शरीर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
किदवईनगर के ई-ब्लॉक निवासी गनपत कश्यप (56) खेती-किसानी करते थे। परिवार में पत्नी विमला, बेटियां पिंकी और रिंकी व बेटा धीरेंद्र हैं। बेटे ने बताया कि सोमवार रात पिता अपने दोस्त राजा के साथ बाइक से घूमने निकले थे। यशोदानगर बाईपास पर पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे बैठे पिता उछलकर दूर जा गिरे। सिर और शरीर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गनपत को मृत घोषित कर दिया। राजा का इलाज चल रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर टक्कर मारने वाले वाहन और चालक का पता लगा रही है। हादसे के समय बाइक चला रहे राजा के होश में आने के बाद भी घटना के संबंध में जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन