फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Special train to run between Delhi and Supaul with a halt at Govindnagar

कानपुर: दिल्ली-सुपौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, गोविंदनगर में ठहराव, ये रही पूरी जानकारी

Sat, 12 Sep 2026 08:10 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 12 Sep 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Special train to run between Delhi and Supaul with a halt at Govindnagar
- फोटो : अमर उजाला

रेलवे ने त्योहारों में नई दिल्ली-सुपौल के बीच आरक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। 04072/04071 नंबर की यह ट्रेन दोनों दिशाओं में रोजाना चलेगी जिसका ठहराव गोविंदपुरी स्टेशन पर होगा। यह ट्रेन नई दिल्ली से एक अक्तूबर से 28 नवंबर तक और सुपौल से तीन अक्तूबर से 30 नवंबर तक संचालित होगी। नई दिल्ली से रात 9:35 बजे चलकर यह अगले दिन सुबह 6:25 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी जहां पांच मिनट रुककर 6:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 6:35 बजे सुपौल पहुंचेगी। वापसी में सुपौल से दोपहर तीन बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:10 बजे गोविंदपुरी आएगी। फिर 6:15 बजे चलकर रात 9:57 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसमें एसी तृतीय, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कुल 16 कोच होंगे।

विज्ञापन


लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य से 16 तक ट्रेनें प्रभावित
लखनऊ रेलवे स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्य के कारण 13 से 16 सितंबर तक कानपुर और लखनऊ के बीच चलने वाली कई ट्रेनों के मार्ग बदले रहेंगे। लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव किया गया है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ ट्रेन (64701) 14 और 15 सितंबर को कानपुर सेंट्रल तक जाएगी। वापसी में ट्रेन (64702) कानपुर सेंट्रल से चलेगी। कानपुर सेंट्रल-लखनऊ की दो ट्रेनें (64212, 64214) 14 और 15 सितंबर को मानकनगर तक ही जाएंगी और यहीं चलेंगी। लखनऊ-कानपुर सेंट्रल (64203) 15 और 16 सितंबर को मानक नगर से रवाना होगी।
विज्ञापन


वहीं, शक्तिनगर-टनकपुर (15075) और सिंगरौली-टनकपुर (15073) सहित चार ट्रेनें 14 व 15 सितंबर को लखनऊ के बजाय ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर होकर चलेंगी। गुवाहाटी-ओखा (15636) 14 सितंबर को बाराबंकी-मल्हौर-आलमनगर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल होकर जाएगी। गोरखपुर से चलने वाली छह ट्रेनें, जैसे गोरखपुर-भटिंडा (12555), बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानक नगर होकर चलेंगी। पनवेल-गोरखपुर (15066) और भावनगर टर्मिनस-अयोध्या कैंट (19201) 14 सितंबर को कानपुर सेंट्रल-आलमनगर-मल्हौर-बाराबंकी होकर संचालित होंगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन (12173) 13 सितंबर को कानपुर सेंट्रल से लखनऊ के रास्ते न जाकर प्रयागराज जंक्शन-फाफामऊ होकर प्रतापगढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed