फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: SP delegation meets victim of Jajmau attack; demands arrests from Police Commissioner

Kanpur: अखिलेश के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची सपा, इलाज का खर्च उठाने का ऐलान

Mon, 07 Sep 2026 08:44 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 07 Sep 2026 08:44 PM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ थानाक्षेत्र के जेके चौराहे स्थित सब्जी मंडी में हमले में घायल सब्जी विक्रेता शिवम कठेरिया और उनकी मां पुष्पा से सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को इलाज और कानूनी प्रक्रिया में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
Kanpur: SP delegation meets victim of Jajmau attack; demands arrests from Police Commissioner
अखिलेश यादव के निर्देश पर पहुंचा प्रतिनिधिमंडल - फोटो : वीडिओ ग्रैब

विस्तार

महाराजपुर विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी फतेह बहादुर गिल ने कहा कि इलाज और कानूनी प्रक्रिया में आने वाला खर्च पार्टी की ओर से उठाया जाएगा। बताया गया कि बीते दिनों सब्जी लगाने वाले शिवम कठेरिया और उनकी मां पुष्पा पर आरोपियों ने ईंट और लाठी-डंडों से हमला किया था। हमले में शिवम को गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों ने उन्हें करीब छह माह तक बेड रेस्ट की सलाह दी है।

विज्ञापन

अखिलेश यादव के निर्देश पर पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सपा प्रतिनिधिमंडल जाजमऊ के तिवारीपुर स्थित पीड़ित परिवार के घर पहुंचा। फतेह बहादुर गिल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा है। उन्होंने परिवार से घटना की जानकारी ली और पार्टी की ओर से सहयोग का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर से मिलकर गिरफ्तारी की मांग

फतेह बहादुर गिल ने कहा कि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के इलाज और कानूनी प्रक्रिया में भी सहयोग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed