फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Souths first hospital will start in August, will have 100 beds, 33 doctors will provide treatment

Kanpur: अगस्त में शुरू होगा दक्षिण का पहला अस्पताल, 100 बेड होंगे…33 चिकित्सक करेंगे इलाज, मिलेंगी ये सुविधाएं

Sat, 08 Jun 2024 12:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Jun 2024 12:57 PM IST
सार

Kanpur News: अस्पताल का भवन 44 करोड़, 44 लाख 53 हजार रुपये के बजट से तैयार किया जा रहा है। भवन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भवन बनाने का कार्य जुलाई 2022 में शुरू हुआ था और इसे दो साल में बनाया जाना था। अस्पताल में खुली हुई जगह पर हरियाली और पार्किंग की सुविधा भी होगी।

विज्ञापन
Kanpur Souths first hospital will start in August, will have 100 beds, 33 doctors will provide treatment
निर्माणाधीन अस्पताल - फोटो : amar ujala

विस्तार

अगस्त में कानपुर के दक्षिणवासियों को 100 बेड के अस्पताल का तोहफा मिलेगा। करीब 45 करोड़ रुपये से 10 हजार वर्ग मीटर में बनाए जा रहे अस्पताल में जिला अस्पताल की तरह सभी सुविधाएं मिलेंगी। 33 चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। अस्पताल खुलने से दक्षिण की 20 लाख की आबादी को लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन

लंबे समय से दक्षिण क्षेत्र के लोग बड़े अस्पताल की मांग कर रहे थे। दक्षिण में स्वास्थ्य सुविधाओं का श्रीगणेश केशवनगर स्थित जिला अस्पताल की शुरुआत से होगा। अस्पताल में आईसीयू, इमरजेंसी, बाल रोग सहित दस विभाग संचालित होंगे। अस्पताल के भवन का कार्य जुलाई में पूरा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता को लेकर शासन को पत्र भी लिख दिया है।
विज्ञापन

अस्पताल का भवन 44 करोड़, 44 लाख 53 हजार रुपये के बजट से तैयार किया जा रहा है। भवन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भवन बनाने का कार्य जुलाई 2022 में शुरू हुआ था और इसे दो साल में बनाया जाना था। अस्पताल में खुली हुई जगह पर हरियाली और पार्किंग की सुविधा भी होगी। अस्पताल के पास ही एक और ब्लॉक तैयार किया जा रहा है जो डॉक्टर व स्टाफ के लिए रहने के लिए है। 150 कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये विभाग होंगे
सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि 100 बेड के अस्पताल में नेत्र रोग, अस्थि रोग, बाह्य रोगी, दंत रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, नाक कान गला रोग, इमरजेंसी, सर्जरी, पैथोलॉजी विभाग की सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा अस्पताल में आईसीयू, लेबर रूम, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन की सुविधा भी होगी।

जुलाई अंत तक आ जाएंगी मशीनें
स्वास्थ्य विभाग ने शासन को पत्र लिखकर डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारियों को उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके अलावा फर्नीचर, मेडिकल उपकरण व मशीनों को भी जुलाई के अंतिम सप्ताह तक उपलब्ध कराने की मांग की गई है ताकि अगस्त में अस्पताल शुरू हो सके।

जुलाई तक अस्पताल का सारा काम पूरा कर देंगे। निर्माण कार्य का कुछ पैसा बाकी है। अगर वो आ जाता है तो सभी का भुगतान भी हो जाएगा। अस्पताल के भवन की पुताई का काम चल रहा है। सीवर लाइन, वाटर लाइन का कार्य भी पूरा हो गया है। अस्पताल भवन के बगल वाले आवासीय ब्लॉक में भी कार्य लगभग पूरा हो गया है।  -संतोष कुमार, सहायक अभियंता, राजकीय निर्माण निगम

कार्यदायी संस्था जुलाई में भवन हमारे सुपुर्द कर देगी और उसके बाद शासन से मानव संसाधन और उपकरण उपलब्ध होते ही अस्पताल शुरू हो जाएगा। पूरी उम्मीद है कि अस्पताल अगस्त में शुरू कर देंगे। जो सुविधाएं जिला अस्पताल में दी जाती हैं, वे सभी सुविधाएं अस्पताल में होंगी। उम्मीद है कि एमआरआई भी यहां होगा।  -डॉ. आलोक रंजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed