{"_id":"6ae067ed88fef855780518f7","slug":"kanpur-sorghum-sown-but-paddy-shown-on-portal-farmers-distressed-due-to-errors-in-survey-sdm-assures-inquiry-2026-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बोई ज्वार…पोर्टल पर दिख रहा धान, सर्वे की गड़बड़ी से किसान परेशान, एसडीएम ने दिया जांच का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बोई ज्वार…पोर्टल पर दिख रहा धान, सर्वे की गड़बड़ी से किसान परेशान, एसडीएम ने दिया जांच का आश्वासन
Tue, 27 Oct 2026 02:29 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:29 PM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर तहसील अंतर्गत नौरंगा गांव में ऑनलाइन फसल सर्वे की बड़ी चूक सामने आई है। किसानों द्वारा खेत में ज्वार की फसल बोए जाने के बावजूद ऑनलाइन रिकॉर्ड में धान दर्ज दिख रहा है। इससे सरकारी क्रय केंद्रों पर अपनी ज्वार की उपज न बेच पाने और भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका से परेशान किसानों ने एसडीएम से फरियाद की है।
विज्ञापन
जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर में ऑनलाइन फसलों के सर्वे में फसल बदलने से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। मंगलवार को नौरंगा के दो किसानों ने एसडीएम से फरियाद लगाई कि उनकी ज्वार की फसल तैयार खड़ी है, जबकि ऑनलाइन सर्वे में धान की फसल बता रहा है। किसानों ने खरीद केंद्रों में फसल की बिक्री न हो पाने को लेकर चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन
एसडीएम के पास पहुंचे देवेंद्र कुमार ने बताया कि पत्नी रंजना देवी व कुंती पत्नी सूरज नाथ के नाम भूमि के 11 बीघे में ज्वार की फसल बोई थी। इस समय फसल तैयार खड़ी है। लेकिन ऑनलाइन सर्वे में ज्वार के बजाय धान की फसल दिखा रहा है। इसी तरह नौरंगा के नारायण प्रसाद ने भी यही समस्या बताई। उनकी भी दस बीघे ज्वार की फसल खड़ी है। किसानों का कहना है कि ऑनलाइन ज्वार की फसल न दिखने से खरीद केंद्र में ज्वार नहीं बेच पाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
एसडीएम ने दिया समस्या के समाधान का आश्वासन
इससे उनको भारी नुकसान हो जाएगा। बताया कि दस दस बीघे की फसल बाजार में बेचने को मजबूर होना पड़ेगा। एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने किसानों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। एसडीएम ने बताया कि किसानों की समस्या उच्चधिकारियों को जानकारी दी गई। यदि ऑनलाइन में कुछ हो सकता है, तो ठीक, नहीं तो अपने स्तर से ऑफलाइन सत्यापन कराया जाएगा।