फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Son commits suicide after being beaten by father

Kanpur: पिता की पिटाई से आहत प्रापर्टी डीलर बेटा फंदे से लटका, मौत से मचा कोहराम

Wed, 05 Jun 2024 07:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Jun 2024 07:22 PM IST
सार

Kanpur News: पिता की पिटाई से आहत बेटे ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur: Son commits suicide after being beaten by father
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कानपुर में बर्रा विश्वबैंक में पिता की पिटाई से क्षुब्ध होकर प्रापर्टी डीलर ने फंदे से लटक कर जान दे दी। उसका शव घर के पास स्थित पार्क में फंदे से लटकता मिला। बर्रा विश्व बैंक जे ब्लॉक निवासी सेवानिवृत्त प्रतिरक्षा कर्मी राजेन्द्र तिवारी का छोटा बेटा रजनीश तिवारी (33) अपने भाइयों मनीष और मोनू के साथ मिलकर पान मसाले की दुकान चलाता था। इसके साथ ही वह प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करता था।
विज्ञापन


भाई मनीष ने बताया कि मंगलवार को वह शराब की नशे में धुत होकर घर पहुंचा। मां ने डांटा तो उसने मां पर हाथ उठा दिया। बीच बचाव करने पर मोनू को भी पीट दिया। इस पर पिता राजेन्द्र ने उसकी पिटाई कर दी थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने मंगलवार देर रात पार्क में रस्सी के सहारे फंदे से लटक कर जान दे दी। बुधवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed