{"_id":"677acb891b1732c5170d57df","slug":"kanpur-solver-caught-in-high-court-stenographer-exam-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हाईकोर्ट के स्टेनोग्राफर की परीक्षा में साॅल्वर पकड़ा गया, दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हाईकोर्ट के स्टेनोग्राफर की परीक्षा में साॅल्वर पकड़ा गया, दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था युवक
Sun, 05 Jan 2025 11:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:46 PM IST
सार
Kanpur News: हाईकोर्ट के स्टेनोग्राफर की परीक्षा में तीन साॅल्वर पकड़े गए। एक कल्याणपुर, दूसरा जूही कलां स्थित स्कूल, तीसरा आईआईटी में बने केंद्र में परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाईकोर्ट के स्टेनोग्राफर की परीक्षा में रविवार को फर्जी आधार कार्ड बनाकर परीक्षा दे रहे तीन सॉल्वरों को कल्याणपुर और जूही पुलिस ने पकड़ा है। इनमें से एक को कल्याणपुर तो दूसरे को जूही कलां स्थित स्कूल जबकि तीसरे युवक को आईआईटी में बने परीक्षा केंद्र से पकड़ा गया है। केंद्र व्यवस्थापकों ने सॉल्वर और असल परीक्षार्थी के खिलाफ कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पकड़े गए सॉल्वरों में एक फिरोजाबाद तो दूसरा बिहार के नालंदा का रहने वाला है। तीसरे की पहचान की जा रही है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से शहरभर में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर रविवार को हाईकोर्ट के स्टेनोग्राफर की परीक्षा आयोजित हुई थी। कल्याणपुर स्थित गार्डेनिया पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से होनी थी। योगेंद्र विहार नई बस्ती निवासी सोनल बाजपेयी इस स्कूल में सीनियर कोऑर्डिनेटर थीं। सोनल के मुताबिक परीक्षा के दौरान मैनपुरी के गोपालपुर निवासी अभ्यर्थी अवनीश कुमार के नाम पर दूसरा युवक परीक्षा दे रहा था। आधार कार्ड की स्कैनिंग के दौरान आधार कार्ड फर्जी मिला।
पकड़ा गया आरोपी फिरोजाबाद के थाना फरिया के रैना निवासी बलराम सिंह यादव है। वहीं, आईआईटी के लेक्चरर हॉल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा बिहार के नालंदा के डिहरा गांव निवासी मंजीत कुमार को पकड़ा गया। वह भी कूटरचित आधार की बदौलत फिरोजाबाद के उधनी सरामई निवासी अभ्यर्थी अनीश कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन
तीसरा सॉल्वर जूही कलां स्थित सरदार पटेल पब्लिक स्कूल से पकड़ा गया। पकड़े गए सॉल्वर की पहचान अभय प्रताप सिंह के रूप में हुई है। उसका बायोमीट्रिक डाटा मेल नहीं खा रहा था। उसकी जांच की जा रही है। एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि पकड़े गए सॉल्वरों के पास से आधार कार्ड, प्रवेश पत्र की कॉपी और प्रश्नपत्र मिला है। इसे सील कर दिया गया है। तीनों मामलों की जांच की जा रही है।