फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Smart RCs not ready even after 50 days thousands of vehicle owners distressed

कानपुर: 50 दिन बाद भी नहीं बन पाईं स्मार्ट आरसी; हजारों वाहन स्वामी परेशान, एआरटीओ बोलीं- दूर करेंगे समस्या

Thu, 24 Sep 2026 11:00 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 24 Sep 2026 11:00 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर परिवहन विभाग में एक अगस्त से लागू हुई स्मार्ट कार्ड आरसी व्यवस्था 50 दिन बीत जाने के बाद भी पूरी तरह से ठप नजर आ रही है। पोर्टल पर आवेदन और शुल्क जमा करने के बावजूद जिले के करीब एक हजार वाहन स्वामी अपनी स्मार्ट आरसी का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Smart RCs not ready even after 50 days thousands of vehicle owners distressed
कार्यालय संभागीय परिवहन अधिकारी, कानपुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में परिवहन विभाग में एक अगस्त से लागू स्मार्ट कार्ड आरसी व्यवस्था 50 दिन बाद भी धरातल पर नहीं उतरी है। पोर्टल पर आवेदन और शुल्क जमा करने वाले जिले के करीब एक हजार वाहन स्वामी स्मार्ट आरसी के इंतजार में हैं। नई व्यवस्था के तहत वाहन स्वामियों को दी जाने वाली स्मार्ट कार्ड आरसी में इलेक्ट्रॉनिक चिप और क्यूआर कोड होगा।

विज्ञापन

इसमें वाहन और स्वामी से जुड़ी जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज रहेगी। क्यूआर कोड स्कैन कर वाहन की जानकारी तत्काल सत्यापित की जा सकेगी। कागजी आरसी के फटने, खराब होने की समस्या से वाहन स्वामियों को निजात दिलाने के लिए व्यवस्था, तो ऑनलाइन हो गई लेकिन लोगों के घरों तक आरसी नहीं पहुंच पा रही हैं।

विज्ञापन

आरसी में दर्ज होगा पूरा डिजिटल रिकॉर्ड
स्मार्ट कार्ड की इलेक्ट्रॉनिक चिप में वाहन का इंजन नंबर, चेचिस नंबर, ईंधन का प्रकार और वाहन स्वामी का नाम-पता समेत जरूरी विवरण दर्ज रहेगा। विभाग का दावा है कि चिप में छेड़छाड़ संभव नहीं होगी, जिससे फर्जी आरसी पर भी अंकुश लगेगा।

विज्ञापन

अब नई व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई है। आवेदन के बाद वाहन स्वामी की आरसी लखनऊ से सीधा उसके पते पर पहुंचेगी। अभी तक आरसी न मिलने की कोई शिकायत नहीं आई है। अगर आती है तो मुख्यालय में पत्राचार कर समस्या दूर कराई जाएगी।  -कहकशा खातून, एआरटीओ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed