फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Smart parking will be operated on PPP model

कानपुर: पीपीपी मॉडल पर होगा स्मार्ट पार्किंग का संचालन, रीजेंसी अस्पताल में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 25 से होगी शुरुआत

Thu, 21 Oct 2021 01:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 21 Oct 2021 01:15 PM IST
सार

स्मार्ट पार्किंग शुल्क वसूली के लिए अस्पताल प्रशासन अपने कर्मचारी लगाएगा। इसके लिए कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। शुल्क वसूली के लिए ई-पॉश मशीन केएससीएल देगा। 

विज्ञापन
Kanpur: Smart parking will be operated on PPP model
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में पार्किंग की समस्या खत्म करने के लिए पीपीपी मॉडल पर स्मार्ट पार्किंग संचालित की जाएंगी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 25 अक्तूबर से सर्वोदयनगर स्थित रीजेंसी अस्पताल से इसकी शुरुआत होगी। स्मार्ट पार्किंग स्थल के आसपास नो-पार्किंग जोन होगा, वहां वाहन खड़े करने पर पुलिस ई-चालान करेगी।
विज्ञापन


यह फैसला कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) और पुलिस अफसरों की बैठक में हुआ। योजना के तहत व्यापारिक प्रतिष्ठानों, अस्पतालों सहित अन्य विभागों की पार्किंग स्पॉट विकसित कर स्मार्ट व्यवस्था दी जाएगी।
विज्ञापन


इसे लेकर पुलिस आयुक्त असीम अरुण, नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन और यातायात विभाग अफसरों की बैठक में तय हुआ कि पार्किंग स्पॉट का संचालन पीपीपी मॉडल पर होगा। इसे पूर्व में चल रही पार्किंग व्यवस्था से जोड़कर आधुनिक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रीजेंसी अस्पताल के बाहर 25 अक्तूबर से शुरू हो रहे पायलट प्रोजेक्ट को 24 नवंबर तक संचालित करने का फैसला लिया गया। इसमें पार्किंग शुल्क वसूली के लिए अस्पताल प्रशासन अपने कर्मचारी लगाएगा। इसके लिए कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। शुल्क वसूली के लिए ई-पॉश मशीन केएससीएल देगा। पायलट प्रोजेक्ट के सफल होने पर इसे अन्य क्षेत्रों में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed