फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Smart Meters Become Headache Consumers Create Uproar at Naubasta Sub-station

Kanpur: स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द, नौबस्ता सब स्टेशन पर उपभोक्ताओं का हंगामा, भुगतान के बाद भी कट गई बिजली

Thu, 02 Apr 2026 12:38 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 02 Apr 2026 12:38 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र में स्मार्ट मीटर से जुड़े बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर गुरुवार सुबह बड़ा हंगामा देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ता केसा (KESA) के सब स्टेशन पहुंचे और बिलों में भारी बढ़ोतरी को लेकर नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Kanpur: Smart Meters Become Headache Consumers Create Uproar at Naubasta Sub-station
नौबस्ता सब स्टेशन पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिल अचानक कई गुना बढ़ गए हैं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने समय पर बिल जमा भी कर दिया, इसके बावजूद उनके घरों की बिजली काट दी गई, जिससे आक्रोश और बढ़ गया। सब स्टेशन पहुंचे लोगों का कहना था कि वे अपनी शिकायत लेकर कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। केसा द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर भी संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन

आक्रोशित उपभोक्ताओं ने मांग की कि स्मार्ट मीटर की जगह पुराने मीटर ही दोबारा लगाए जाएं, क्योंकि नए सिस्टम में लगातार गड़बड़ी सामने आ रही है। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और शिकायतों के निस्तारण का आश्वासन दिया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका था, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed