{"_id":"6a625752c73b3b02e8009c5b","slug":"kanpur-six-year-old-child-dies-of-electrocution-kesco-accused-of-negligence-2026-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: करंट लगने से छह वर्षीय मासूम की मौत, केस्को पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: करंट लगने से छह वर्षीय मासूम की मौत, केस्को पर लापरवाही का आरोप
Thu, 23 Jul 2026 11:35 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:35 PM IST
सार
Kanpur News: करंट लगने से मासूम की जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घर के बाहर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनवरगंज थाना क्षेत्र के कुली बाजार में गुरुवार शाम करीब पांच बजे छह वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने केस्को की लापरवाही को हादसे की वजह बताया। कुली बाजार निवासी मोहम्मद परवेज उर्फ गुड्डू वेल्डिंग का काम करते हैं। गुरुवार शाम उनका बेटा मोहम्मद हुसैन (6) घर के पास खेल रहा था।
इसी दौरान वह सड़क किनारे लगे केस्को के बिजली वितरण बॉक्स के संपर्क में आ गया। बॉक्स में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। अनवरगंज पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद पुलिस ने बिजली कटवाकर शव को उठाया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली वितरण बॉक्स लंबे समय से असुरक्षित स्थिति में था। यदि समय रहते उसकी मरम्मत या सुरक्षा व्यवस्था की गई होती तो मासूम की जान बच सकती थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है।