फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Six members elected amidst tug-of-war, scuffles, and protests; uproar in Municipal Corporation House

सदन बना दंगल: खींचतान, हाथापाई और गालीगलाैज, 10 माह बाद बुलाई गई बैठक में बदहाल सड़कों व जलभराव को लेकर हंगामा

Sat, 26 Sep 2026 09:48 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 26 Sep 2026 09:48 PM IST
सार

Kanpur News: कार्यकारिणी के 6 नए सदस्यों के चुनाव को लेकर सदन बुलाया गया। हंगामे के बीच सर्वसम्मति से चयन हुआ। 

विज्ञापन
Kanpur: Six members elected amidst tug-of-war, scuffles, and protests; uproar in Municipal Corporation House
नगर निगम सदन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब 10 माह बाद बुलाई गई नगर निगम सदन की बैठक में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। बदहाल सड़कों, जलभराव और दूसरों वार्ड में हस्तक्षेप को लेकर पार्षदों के बीच खींचतान, हाथापाई और गालीगलौज तक हुई। पार्षदों के बीच लात-घूंसे चलने तक की नौबत आ गई। वहीं, टेंडर घोटाले, मंगल भवन और हॉट मिक्स प्लांट सहित कई कमेटियों को भंग किए जाने पर महापौर ने नगर आयुक्त से जवाब मांगा।

विज्ञापन


महापौर प्रमिला पांडेय ने शनिवार दोपहर दो बजे कार्यकारिणी के छह नए सदस्यों के चयन के लिए नगर निगम सदन की बैठक बुलाई थी। करीब 25 मिनट देर से बैठक शुरू हुई। सदन में सपा पार्षद रजत कौशिक बाजपेई ने आरोप लगाया कि भाजपा पार्षद विकास जायसवाल उनके वार्ड में बरातशाला और कार्यालय बनवा रहे हैं। उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर वार्ड परिसीमन तय करने की मांग की। इस पर पार्षद विकास जायसवाल ने इसे सरकार को बदनाम करने का प्रयास बताया तो रजत ने शासन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए जवाब दिया। इस पर भाजपा पार्षद ने सपा पर टोटी चोर का आरोप लगा दिया। इससे दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और नौबत गालीगलौज तक जा पहुंची। मामला बढ़ता देख महापौर को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने पार्षदों को शांत रहने की हिदायत देते हुए कहा कि यह सदन है दंगल नहीं। इसके बाद विकास सदन से बाहर चले गए। वहीं, हंगामे के बीच निष्कासित पार्षद पवन गुप्ता सदन के अंदर आ गए। उन्होंने कार्यकारिणी चुनाव में मत देने की अनुमति मांगी लेकिन महापौर ने नियमों का हवाला देते हुए लौटा दिया।

विज्ञापन

Kanpur: Six members elected amidst tug-of-war, scuffles, and protests; uproar in Municipal Corporation House
नगर निगम सदन - फोटो : अमर उजाला
कार्यकारिणी में इनका हुआ चयन
कार्यकारिणी के लिए सर्वसम्मति से भाजपा के पांच और सपा के एक पार्षद का चयन हुआ। इनमें भाजपा से आदर्श गुप्ता, सतीश यादव, जितेंद्र चौरसिया, कौशल मिश्रा, वंदना शर्मा और सपा से रजत बाजपेयी शामिल हैं। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

 
विज्ञापन

नगर निगम में छाया अमर उजाला
भाजपा पार्षद आकर्ष बाजपेई अमर उजाला अखबार में प्रकाशित खबर सदन में लहराते हुए दिखाई दिए। बोले कि आठ घंटे में बनी सड़क उखड़ गई, क्या कार्रवाई हुई। इस पर नगर निगम जोन-3 के अधिकारियों ने बताया कि सड़क बनाने के दौरान बारिश होने से ऐसा हुआ। संबंधित ठेकेदार को नोटिस दिया है। बारिश के बाद वह फिर सड़क बनाएगा।

शहर की समस्याएं को दूर करने के लिए अब हर माह सदन की बैठक होगी। 10 दिन बाद फिर सदन होगा, जल्द कार्यकारिणी की बैठक भी होगी। - प्रमिला पांडेय, महापौर




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed