{"_id":"6352654e83fd561c02619d3a","slug":"kanpur-six-criminals-attended-bjp-leader-birthday-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: भाजपा नेता के जन्मदिन पर सजी अपराधियों की महफिल, छह अपराधी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: भाजपा नेता के जन्मदिन पर सजी अपराधियों की महफिल, छह अपराधी हुए शामिल
Fri, 21 Oct 2022 03:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 21 Oct 2022 03:11 PM IST
विज्ञापन
सजी अपराधियों की महफिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में श्याम नगर में भाजपा नेता के जन्मदिन पर बुधवार रात महफिल सजी। ढोल नंगाड़े बजे और उसमें थिरकने वाले अधिकतर अपराधी थे। एक अपराधी वह था जो छह महीने के लिए जिलाबदर किया जा चुका है। चकेरी पुलिस की नाक के नीचे बेखौफ होकर वह शहर में जश्न मना रहा है। जब अफसरों की जानकारी हुई तो आधी रात बाद ताबड़तोड़ दबिश शुरू हुई।
विज्ञापन
हालांकि 24 घंटे बाद भी पुलिस एक भी वांछित को नहीं पकड़ पाई। चकेरी निवासी संजय केसरवानी उर्फ कल्लू केला शातिर अपराधी है। हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में उस पर केस दर्ज हैं। 15 मई 2022 को वह छह महीने के लिए जिलाबदर किया गया था लेकिन वह शहर में ही घूम रहा है।
विज्ञापन
बुधवार रात को श्याम नगर में स्थित एक जिम के बाहर भाजपा नेता चंदन सिंह के जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें संजय भी शामिल हुआ। इसके अलावा विक्रम, रिक्की व गोलू चंदेल भी शामिल हुए। इन सभी पर गंभीर मामले दर्ज हैं। कमलकांत नाम एक शख्स भी मौजूद है।
विज्ञापन
जिस पर अवैध शराब बिक्री के केस दर्ज हैं। एटीएम हैकिंग में भी उसका नाम आ चुका है। पार्टी का फेसबुक लाइव किया गया जिसके जरिये पुलिस के उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी हुई। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले में डीसीपी पूर्वी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। अभी तक सभी फरार हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे।