फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Six complaints against Akhilesh Dubey to be reinvestigated CP not satisfied with SIT investigation

UP: अखिलेश के खिलाफ छह शिकायतों की फिर से होगी जांच, SIT की अभी तक की जांच सेु सीपी संतुष्ट नहीं, दिए निर्देश

Sat, 25 Oct 2025 10:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 25 Oct 2025 10:04 AM IST
सार

Kanpur News: पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 12 से 14 शिकायतें ऐसी मिली हैं जिनमें अखिलेश दुबे सीधे तौर पर शामिल नहीं है। मुख्य आरोप उसके साथियों पर है, जबकि वादी की ओर से शिकायत को मजबूती देने के लिए अखिलेश दुबे का नाम लिया गया है।

विज्ञापन
Kanpur Six complaints against Akhilesh Dubey to be reinvestigated CP not satisfied with SIT investigation
मंत्री राकेश सचान से मिलते रवि सतीजा व अन्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने शुक्रवार को अखिलेश दुबे और उसके साथियों के खिलाफ आई शिकायतों की जांच की प्रगति जानने के लिए अधिकारियों संग बैठक की। एसआईटी की पांच से छह शिकायतों की जांच से वह संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने अधिकारियों को फिर से जांच करने के निर्देश दिए। कहा कि यह मामले 10 से 15 साल पुराने हैं। उसके लिए ठोस साक्ष्य होना जरूरी है। रुपये के लेनदेन में अकाउंट की डिटेल और अन्य दस्तावेज के सबूत रखे जाएं। कॉल डिटेल के साथ गवाहों के बयान भी रहें। उन्होंने कहा कि उन पर कार्रवाई रोकने का कोई दबाव नहीं है। बर्शते साक्ष्य जरूरी है।

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने एसआईटी के अखिलेश दुबे और उसके साथियों के खिलाफ आईं 52 शिकायतों के संबंध में समीक्षा की। उसमें क्या-क्या आख्या रही उसके संबंध में अफसरों से सवाल-जवाब किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, धीमी जांच पर पुलिस कमिश्नर ने अफसरों को आड़े हाथों लिया। एसआईटी की ओर से कुछ शिकायतों की आख्या प्रस्तुत की गई जिसको और अच्छी तरह से जांच करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में एसआईटी के सदस्यों के अलावा संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विनोद कुमार सिंह, डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह, डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी व अन्य अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन

Kanpur Six complaints against Akhilesh Dubey to be reinvestigated CP not satisfied with SIT investigation
आरोपी अखिलेश दुबे और लवी मिश्रा और पीड़ित रवि सतीजा - फोटो : amar ujala

कुछ शिकायतों में सीधे अखिलेश दुबे शामिल नहीं
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 12 से 14 शिकायतें ऐसी मिली हैं जिनमें अखिलेश दुबे सीधे तौर पर शामिल नहीं है। मुख्य आरोप उसके साथियों पर है, जबकि वादी की ओर से शिकायत को मजबूती देने के लिए अखिलेश दुबे का नाम लिया गया है। चार शिकायतों में अखिलेश दुबे के नाम पर धमकाने और अंजाम भुगतने की शिकायत की गई। दो शिकायतों में शिकायतकर्ता ने कहा है कि तत्कालीन थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने अखिलेश दुबे के प्रभाव से कार्रवाई नहीं की थी।

विज्ञापन

Kanpur Six complaints against Akhilesh Dubey to be reinvestigated CP not satisfied with SIT investigation
अखिलेश दुबे - फोटो : amar ujala

डकैती के मुकदमे में अखिलेश की जमानत पर सुनवाई 29 को
क्लासिक होटल की मालकिन रही प्रज्ञा तिवारी द्वारा 14 साल पहले जूही थाने में दर्ज कराए गए रंगदारी, बलवा व डकैती से संबंधित मुकदमे में भी अखिलेश की ओर से जिला जज की अदालत में जमानत अर्जी दाखिल कर दी गई है। इस मुकदमे में अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी।

विज्ञापन

Kanpur Six complaints against Akhilesh Dubey to be reinvestigated CP not satisfied with SIT investigation
अखिलेश दुबे को कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala

अखिलेश दुबे मामले में पीड़ित सीएम से करेंगे मुलाकात
जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर कमिश्नरी पुलिस की सुस्ती अब पीड़ितों को अखरने लगी है। अखिलेश दुबे मुक्ति मोर्चा के सदस्य और भाजपा नेता रवि सतीजा ने बैठक की। इसमें तय किया गया कि अखिलेश के सताए सभी पीड़ितों को लेकर लखनऊ में सीएम से मुलाकात करेंगे। वह उनसे फिर लंबित शिकायतों में रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारियों की मांग करेंगे। अखिलेश दुबे प्रकरण में कमिश्नरी पुलिस ने पहली एफआईआर छह अगस्त को भाजपा नेता रवि सतीजा की तहरीर पर बर्रा थाने में दर्ज की थी। इसके बाद अगले तीन दिनों के भीतर एसआईटी के निर्देश पर पुलिस ने कोतवाली, ग्वालटोली, किदवईनगर में भी रिपोर्ट दर्ज कर लीं। हालांकि इसके बाद से कार्रवाई लगभग सुस्त होती चली गई।

Kanpur Six complaints against Akhilesh Dubey to be reinvestigated CP not satisfied with SIT investigation
कचहरी में खड़ी पुलिस - फोटो : amar ujala

बैठक में अखिलेश दुबे और उसके साथियों पर दर्ज एफआईआर में नामजद कई आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का कारण पूछा। अधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर को स्टे आर्डर होने की जानकारी दी जिस पर आगे की रणनीति बनाने के लिए निर्देश दिए। कुछ मामलों में गवाहों के सामने नहीं आने की बात बताई गई। इस पर उन्होंने जांच कर रहे अधिकारियों को गवाहों के बयान लेने के लिए निर्देशित किया। एसआईटी जांच कर रही है। पर्याप्त सबूत के साथ रिपोर्ट जारी होगी, जिसके बाद ही एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।  -राजेश कुमार पांडेय, स्टाफ ऑफिसर, कमिश्नरी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed