{"_id":"601edcd42e5b0a45f41bd3ea","slug":"kanpur-sit-will-be-investigate-curbs-on-katri-lands-hundreds-of-bigha-land-is-occupied","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एसआईटी करेगी कटरी की जमीनों पर कब्जों की जांच, सैकड़ों बीघा जमीन पर है कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एसआईटी करेगी कटरी की जमीनों पर कब्जों की जांच, सैकड़ों बीघा जमीन पर है कब्जा
Sat, 06 Feb 2021 11:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
कटरी की जमीन से केडीए ने हटाए थे कब्जे
- फोटो : amar ujala
कानपुर गंगा कटरी के शंकरपुर सराय समेत तीन गांवों में सैकड़ों बीघा सरकारी जमीन पर हुए कब्जों की जांच अब स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) करेगी। सांसद देवेंद्र सिंह भोले की एसआईटी जांच की मांग को शासन ने मंजूर करते हुए शनिवार को जिला प्रशासन को आदेश दे दिए हैं।
एसआईटी में प्रशासन के साथ पुलिस अफसर भी शामिल होंगे। सितंबर 2020 में खुलासा हुआ था कि गंगा कटरी शंकरपुर गांव में पुलिस शूटिंग रेंज की करीब 12 बीघा जमीन पर भूमाफिया ने कब्जा कर लिया है। इसके बाद पुलिस और पीएसी ने कब्जे हटवा दिए थे।

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रामदास और उसके बेटे समेत कई बिल्डरों पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि लुधवाखेड़ा व लक्ष्मीखेड़ा में भी सैकड़ों बीघे (करीब 792.2 हेक्टेयर) सरकारी जमीन पर कब्जे हैं। इसके बाद सांसद भोले ने शासन को पत्र भेजकर बताया था कि भूमाफिया ने गिरोह बनाकर सरकारी व किसानों की जमीनों पर कब्जे किए और बिल्डरों को बेच दी।
इस पर मुख्यमंत्री के सचिव सुरेंद्र सिंह की तरफ से अपर मुख्य सचिव राजस्व को पत्र भेजा गया कि एक सप्ताह में एसआईटी गठित कर जांच शुरू की जाए। अब मंजूरी मिल गई है। जिलाधिकारी जल्द ही इस संबंध में एसआईटी गठित करेंगे।
प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
सांसद ने जो पत्र भेजा था, उसमें लिखा था कि भूमाफिया के इस धंधे के बारे में बिल्हौर विधायक ने जिला प्रशासन के अफसरों को बताया था लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। एक तरह से जिला प्रशासन के कुछ अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। जांच की जद मेें ये अफसर भी आएंगे।