फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: SIT reorganized, now eight new members will investigate

Kanpur: एसआईटी का हुआ पुनर्गठन, अब नए आठ सदस्य करेंगे जांच

Thu, 28 Aug 2025 11:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 28 Aug 2025 11:01 PM IST
सार

Kanpur News: पांच माह से जांच कर रहे डीसीपी क्राइम समेत चारों अधिकारी बदले। सभी जांच की समीक्षा संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था करेंगे। 

विज्ञापन
Kanpur: SIT reorganized, now eight new members will investigate
पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमिश्नरी पुलिस की ओर से गंभीर मामलों की जांच के लिए बनी एसआईटी का गुरुवार शाम पुनर्गठन कर दिया गया। इसमें डीसीपी क्राइम समेत चारों अधिकारी बदल गए हैं जबकि डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय नई टीम बनाई गई है। यह व्यवस्था एसआईटी पर आरोपियों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों और बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए की गई है।
विज्ञापन


करीब पांच महीने पहले एसआईटी का गठन किया गया था जिसकी अध्यक्षता डीसीपी क्राइम कर रहे थे। टीम में एडीसीपी क्राइम, एडीसीपी सेंट्रल और एडीसीपी एलआईयू शामिल थे। एसआईटी अधिवक्ता अखिलेश दुबे और उसके साथियों के खिलाफ जांच कर रही थी। उनकी जांच के बाद बर्रा, किदवईनगर, कोतवाली, ग्वालटोली, कल्याणपुर थाने में एफआईआर हुई। एसआईटी की जांच में तीन क्षेत्राधिकारी, एक इंस्पेक्टर, केडीए के पूर्व व वर्तमान कर्मचारी की आरोपियों से संलिप्तता पाई गई।
विज्ञापन

Kanpur: SIT reorganized, now eight new members will investigate
एडीसीपी साउथ - फोटो : अमर उजाला
इन सभी को बयान के लिए शुक्रवार और शनिवार को बुलाया गया है। इस बीच एसआईटी पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया गया। बिना वजह और ठोस साक्ष्य के फंसाने की बात कहकर शासन से शिकायत की गई। सूत्र बताते हैं कि एक सदस्य के पास धमकी भरी कॉल भी आई थी।

Kanpur: SIT reorganized, now eight new members will investigate
डीसीपी पूर्वी - फोटो : अमर उजाला
इधर शिकायतों की संख्या बढ़ती जा रही है। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने जांच को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से बनाने के लिए गुरुवार की शाम को एसआईटी का पुनर्गठन कर दिया।

 
विज्ञापन

Kanpur: SIT reorganized, now eight new members will investigate
आकांक्षा पांडेय - फोटो : अमर उजाला
यह अधिकारी रहेंगे शामिल
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता अध्यक्ष, एडीसीपी दक्षिण योगेश कुमार, एडीसीपी मुख्यालय अर्चना सिंह, एसीपी चकेरी अभिषेक कुमार पांडेय, एसीपी कैंट आकांक्षा पांडेय, एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया, एसीपी बाबूपुरवा दिलीप कुमार सिंह, एसीपी स्वरूपनगर इंद्रप्रकाश सिंह शामिल हैं।
 

Kanpur: SIT reorganized, now eight new members will investigate
डीसीपी क्राइम एसएम कासिम आबिदी - फोटो : अमर उजाला
एफआईआर की समीक्षा करेंगे जेसीपी अपराध
सभी तरह की जांचों की समीक्षा संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार करेंगे। एफआईआर और कोर्ट संबंधी कार्रवाई की समीक्षा संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध वीके सिंह करेंगे। दोनों ही अधिकारी हर हफ्ते समीक्षा की रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed