{"_id":"69878214f441c0821c04e268","slug":"kanpur-sister-in-law-caught-taking-the-ctet-exam-in-place-of-her-sister-in-law-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सीटेट में भाभी की जगह परीक्षा देने आई ननद को पकड़ा, बायोमीट्रिक जांच में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सीटेट में भाभी की जगह परीक्षा देने आई ननद को पकड़ा, बायोमीट्रिक जांच में खुलासा
Sat, 07 Feb 2026 11:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:49 PM IST
सार
सीटेट में भाभी की जगह परीक्षा देने आई ननद को पकड़ा गया। मामला बर्रा स्थित पूर्णचंद्र विद्या निकेतन का है।
विज्ञापन
सीटेट परीक्षा में पकड़ी गई संध्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) में शनिवार को अपनी भाभी की जगह परीक्षा देने आई ननद पकड़ी गई है। उसके खिलाफ बर्रा थाने में एफआईआर हुई है। आरोपी कन्नौज की रहने वाली है और सुबह की पाली में उसने चकेरी के एक केंद्र में खुद भी परीक्षा दी थी। दूसरी पाली में बर्रा के पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन पहुंची। यहां बायोमीट्रिक जांच के दौरान केंद्र निरीक्षकों ने इस धोखाधड़ी का खुलासा किया।
डीसीपी दक्षिण दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि बर्रा स्थित पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन में केंद्र निरीक्षक प्रवेश पत्र और बायोमीट्रिक का मिलान कर रहे थे। इस दौरान एक परीक्षार्थी की बायोमीट्रिक पहचान का मिलान नहीं हुआ। केंद्र निरीक्षकाें ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने महिला परीक्षार्थी से पूछताछ की तो उसने सब बता दिया। परीक्षार्थी की पहचान कन्नौज के घनापुरवा लाख निवासी संध्या के रूप में हुई। वह अपनी भाभी शिवानी देवी की जगह परीक्षा देने आई थी। संध्या का खुद का सेंटर चकेरी के एक स्कूल में पड़ा था। डीसीपी के अनुसार भाभी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।