फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sir save me from my daughter in law the elderly woman said she tortures me a lot my son has also gone

Kanpur: साहब...मुझे मेरी बहू से बचाइए, बुजुर्ग महिला बोली- बहुत प्रताड़ित करती है, बेटा भी कहीं चला गया है

Thu, 08 May 2025 12:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 08 May 2025 12:45 PM IST
सार

Kanpur News: थाने पहुंचकर 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बताया कि बहू बहुत प्रताड़ित करती है। उसकी हरकतों की वजह से बेटा भी कहीं चला गया है।

विज्ञापन
Kanpur Sir save me from my daughter in law the elderly woman said she tortures me a lot my son has also gone
कल्याणपुर थाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

साहब मुझे मेरी बहू से बचाइए। वह मुझे मारती है, प्रताड़ित करती है। हम लोगों से पैसा मांगती है और असमर्थता जताने पर गालियां देती है। बुधवार को 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कानपुर के कल्याणपुर थाने में बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

कल्याणपुर नानकारी निवासी माया देवी (75) पति ओम प्रकाश पांडे के साथ रहती हैं। उनके घर में बेटा प्रदीप अपनी पत्नी अलका के साथ रहता है। आरोप है कि बहू उन्हें तरह-तरह की प्रताड़ना देती है। गालीगलौज व मारपीट करती है। उम्र के इस पड़ाव में घर से बाहर निकालने की धमकी देती है।

विज्ञापन

बेटा भी घर छोड़ कर कहीं चला गया
पैसा मांगती है और न देने पर बदसलूकी व बदजुबानी करती है। उसकी हरकतों की वजह से बेटे ने घर में कैमरे भी लगवाए थे। इन कैमरों में बहू की हरकतें कैद हैं। एक बार तो उसने कैमरे भी तोड़ दिए थे। बहू की हरकतों की वजह से बेटा भी घर छोड़ कर कहीं चला गया। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed