फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Shubhams family met the Prime Minister at Chakeri Airport thanked him for Operation Sindoor

Kanpur: प्रधानमंत्री से चकेरी एयरपोर्ट पर मिला शुभम का परिवार, ऑपरेशन सिंदूर के लिए दिए धन्यवाद

Fri, 30 May 2025 04:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 30 May 2025 04:29 PM IST
सार

Kanpur News: पहलगाम हमले के शहीद शुभम द्विवेदी के परिजनों से पीएम मोदी की मुलाकात बेहद भावुक रही। पीएम मोदी ने आश्वासन दिया कि आतंकवाद के समूलनाश तक लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
Kanpur Shubhams family met the Prime Minister at Chakeri Airport thanked him for Operation Sindoor
धानमंत्री से चकेरी एयरपोर्ट पर मिला शुभम का परिवार - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चकेरी एयरपोर्ट पर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान शहीद शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी, मां सीमा द्विवेदी और पत्नी ऐशान्या  मौजूद रहीं। उन्हें नरवल के उपजिलाधिकारी श्यामनगर स्थित घर से अपने वाहन से चकेरी एयरपोर्ट लेकर पहुंचे थे।

विज्ञापन

शुभम के चाचा ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि शासन से शुभम के पिता संजय द्विवेदी, मां सीमा द्विवेदी और पत्नी ऐशान्या को प्रधानमंत्री से मिलने की अनुमति मिली थी। यह मुलाकात बहुत भावुक रही। प्रधानमंत्री जी ने आश्वासन दिया कि आतंकवाद के समूलनाश तक लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया
उन्होंने ऐशान्या के सिर पर हाथ फेरा और सांत्वना दी। इसके बाद घटना की जानकारी ली। सभी लोग बहुत भावुक माहौल में रहे। प्रधानमंत्री जी ने कहा जल्द आपके परिवार से दोबारा मुलाकात होगी। कहा यह आपके परिवार की नहीं पूरे देश की क्षति है। इस दौरान परिवार ने ऑपरेशन सिंदूर कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed