फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Shubham Joshi raises his voice for young lawyers from the world's highest peak

कानपुर: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी से शुभम जोशी ने युवा अधिवक्ताओं के लिए उठाई आवाज

Tue, 13 Oct 2026 08:15 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 13 Oct 2026 08:15 PM IST
सार

कानपुर के अधिवक्ता शुभम जोशी ने कानून मंत्री से पांच साल तक 15 हजार मासिक प्रोत्साहन राशि मांगी। 

विज्ञापन
Kanpur: Shubham Joshi raises his voice for young lawyers from the world's highest peak
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचे अधिवक्ता शुभम जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लद्दाख की दुर्गम पहाड़ियों को पार कर दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल चोटी उल्मिंग ला पर पहुंचे कानपुर के अधिवक्ता शुभम जोशी ने युवा वकीलों के आर्थिक संबल का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल से मांग की कि अधिवक्ताओं को पेशे में स्थापित होने के लिए पंजीकरण के शुरुआती पांच वर्षों तक प्रतिमाह 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाए।

विज्ञापन


अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्य शुभम, समिति के संयोजक और लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पं. रवींद्र शर्मा के पुत्र हैं। लद्दाख यात्रा के दौरान उन्होंने वहां के अधिवक्ताओं से मुलाकात की और दुर्गम रास्तों से होते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज उल्मिंग ला चोटी पर पहुंचे।
विज्ञापन


शुभम ने वीडियो में कहा कि अधिवक्ता समाज के उत्थान में निरंतर योगदान दे रहे हैं, लेकिन उनके लिए कोई ठोस योजना नहीं है। उन्होंने कानून मंत्री से युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक मजबूती देने के लिए 15 हजार रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि की योजना लागू करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed