फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Shri Sanatan Dharma Education Center scores check mate in chess triumphs in the KSS Zone B competition

Kanpur: शतरंज में श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर का ‘चेक-मेट’, केएसएस जोन-बी प्रतियोगिता में लहराया परचम

Sun, 19 Jul 2026 12:57 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 19 Jul 2026 12:57 PM IST
सार

Kanpur News: खलासी लाइन स्थित ऐलन हाउस पब्लिक स्कूल में आयोजित केएसएस अंतर-विद्यालयीय सीनियर बालिका शतरंज प्रतियोगिता में श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। प्रतियोगिता में 12 स्कूलों की 60 छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें गार्डेनिया पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा।

विज्ञापन
Kanpur Shri Sanatan Dharma Education Center scores check mate in chess triumphs in the KSS Zone B competition
शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेतीं खिलाड़ी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में खलासी लाइन स्थित ऐलन हाउस पब्लिक स्कूल में शनिवार को केएसएस अंतर-विद्यालयीय (जोन-बी) सीनियर बालिका शतरंज प्रतियोगिता हुई। कक्षा 9 से 12 तक की प्रतियोगिता में सीबीएसई जोन-बी के 12 विद्यालयों की 60 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर ओवरऑल चैंपियन बना।

विज्ञापन

शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शबाना अरोड़ा, वरिष्ठ प्रधानाध्यापिका जेहरा फातिमा और कानपुर जिला शतरंज संघ के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने किया। चार राउंड तक चली प्रतियोगिता में श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर ने आठ अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। गार्डेनिया पब्लिक स्कूल छह अंकों के साथ उपविजेता रहा, जबकि प्रभात सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल ने पांच अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन

Kanpur Shri Sanatan Dharma Education Center scores check mate in chess triumphs in the KSS Zone B competition
शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेतीं खिलाड़ी - फोटो : amar ujala





विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पांच खिलाड़ियों को विशेष ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जिसमें रिद्धिमा शुक्ला (डीपीएस आजाद नगर), नव्या राठौर (पंडित दीनदयाल स्कूल), स्वस्तिका कुमारी (मरियमपुर सीनियर सेकेंडरी), साक्षी यादव (डीपीएस कल्याणपुर) और गार्गी (एनएलके एकेडमी) शामिल हैं। मुख्य अतिथि ने विजेता, उपविजेता व अन्य प्रतिभागी छात्राओं को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed