फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Shock to SP, former district president Chandresh Singh joins BJP

Kanpur: सपा को झटका, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रेश सिंह भाजपा में शामिल, बोले- सीएम योगी की नीतियों से हुए प्रभावित

Wed, 03 May 2023 11:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 May 2023 11:44 PM IST
सार

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रेश सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है। चंद्रेश ने कहा कि सपा जयप्रकाश नारायण, लोहिया व कर्पूरी ठाकुर के समाजवादी विचारों को तिलांजलि दे चुकी है। मुख्यमंत्री योगी की नीतियों से जिस तरह से प्रदेश में विकास हो रहा है, वह उससे काफी प्रभावित हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Shock to SP, former district president Chandresh Singh joins BJP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपा संस्थापक मुलायम सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल से जुड़े सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रेश सिंह ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। पिछले करीब दो वर्ष से सपा की राजनीति में हाशिए पर चल रहे चंद्रेश के भाजपा में आने से ठाकुर बिरादरी के वोट का गणित बदल सकता है। डीएवी कॉलेज की छात्र राजनीति से उभरे चंद्रेश छात्र संघ अध्यक्ष रहते हुए भी चर्चा में रहे। चंद्रेश 25 अप्रैल को महानगर आए सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के साथ कार्यक्रम भी थे।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद ही उनकी आस्था बदल गई। गुुरुवार को कई और सपाई भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चंद्रेश सिंह की नेता जी मुलायम सिंह से सीधी बातचीत होती थी। अपनी सक्रियता के चलते वह सपा में जिले के प्रमुख नेताओं में गिने जाते थे। लेकिन आज से दो साल पहले बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या की घटना के बाद से व सपा की राजनीति में हाशिए पर चले गए थे।
विज्ञापन


दरअसल एक जमीन की पंचायत के मामले में पिंटू सेंगर का चंद्रेश के घर आना था, इससे पहले चंद्रेश के घर के पास ही पिंटू सेंगर की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। जांच में चंद्रेश का नाम तो सामने नहीं आया लेकिन पार्टी के बीच उनकी छवि बदल गई। ऐसे में वह मौके की तलाश में लंबे समय तक चुपचाप रहे। अब जाकर उन्होंने भाजपा का झंडा उठा लिया। इससे पहले सपा सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रही अरुणा कोरी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। लगातार सपा छोड़कर भाजपा आ रहे इन नेताओं की वजह से समाजवादी पार्टी के अंदर काफी हलचल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने चंंद्रेश को भाजपा का पट्टा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। भाजपा का कहना है कि चंद्रेश सिंह के आने से स्थानीय राजनीति में भाजपा को लाभ मिलेगा। चंद्रेश के साथ ही सपा के पूर्व सचिव शोएब अंसारी और डीएवी काॅलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिवा ठाकुर भी भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर चंद्रेश ने कहा कि सपा जयप्रकाश नारायण, लोहिया व कर्पूरी ठाकुर के समाजवादी विचारों को तिलांजलि दे चुकी है। मुख्यमंत्री योगी की नीतियों से जिस तरह से प्रदेश में विकास हो रहा है, वह उससे काफी प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed