{"_id":"68bc403af045fcd50800dbb5","slug":"kanpur-shahid-piccha-s-partner-history-sheeter-zaidwari-arrested-for-demanding-extortion-2025-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शाहिद पिच्चा का साथी हिस्ट्रीशीटर जैदवारी रंगदारी मांगने में गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शाहिद पिच्चा का साथी हिस्ट्रीशीटर जैदवारी रंगदारी मांगने में गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sat, 06 Sep 2025 07:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 06 Sep 2025 07:42 PM IST
सार
Kanpur News: हिस्ट्रीशीटर जैदवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जैदवारी 14 एफआईआर में नामजद आरोपी है।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर जैदवारी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डी-टू गैंग के शाहिद पिच्चा के साथी हिस्ट्रीशीटर जैदवारी को चमनगंज पुलिस ने रंगदारी मांगने में गिरफ्तार किया है। उसने शुक्रवार देर रात चंद्रिका देवी मंदिर के पास गत्ता कारोबारी पप्पू श्रीवास्तव से 10 हजार रुपये मांगे थे। पुलिस ने जैदवारी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर शाहिद पिच्चा डी-टू गैंग (अब आईएस-273 गैंग) का सदस्य रहा है। उसका साथी चमनगंज के सइदाबाद निवासी हिस्ट्रीशीटर जैदवारी है। शुक्रवार देर रात करीब 2:50 बजे उसने नशे में धुत होकर गत्ता कारोबारी को धमकी देकर 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर जैदवारी
- फोटो : अमर उजाला
जैदवारी ने शाहिद पिच्चा के दुश्मन सबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में 25 अगस्त 2025 को उसे जेल भेजा गया था। आरोपी के खिलाफ 14 एफआईआर हो चुकी हैं।