{"_id":"635d03eeaaa32d26de18e720","slug":"kanpur-shabby-part-of-the-roof-collapsed-death-of-9-year-old-girl-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मकान तोड़ने के दौरान अचानक छत का जर्जर हिस्सा ढहा, दबकर 9 वर्षीय बच्ची की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मकान तोड़ने के दौरान अचानक छत का जर्जर हिस्सा ढहा, दबकर 9 वर्षीय बच्ची की मौत, दो घायल
Sat, 29 Oct 2022 04:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 29 Oct 2022 04:15 PM IST
विज्ञापन
छत का जर्जर हिस्सा ढहा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बेकनगंज के हीरामन का पुरवा में शनिवार दोपहर जर्जर मकान की छत तोड़े जाने के दौरान 9 वर्षीय बच्ची की दबकर मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद मकान मालिक फरार हो गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
बताते चलें कि मो. अनीस अपना जर्जर मकान तुड़वा रहा था। अनीस की नई सड़क पर जनता कूलर के नाम से दुकान भी है। मकान तोड़ने के दौरान अचानक छत का जर्जर हिस्सा ढह गया और रोड किनारे छज्जे पर आकर गिरा, इससे छज्जा भी अचानक ढह गया और रास्ते से गुजर रहे 3 लोग इसकी चपेट में आ गए। बच्ची के ताऊ ने बताया कि काफी समय से मकान मालिक से कहा जा रहा था कि छज्जा लटक रहा है इसको ठीक करा लें लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन