फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: SGST team raided the place of Katha businessman, deposited Rs 45 lakh

Kanpur: कत्था कारोबारी के आठ प्रतिष्ठानों पर एसजीएसटी का छापा, कर चोरी स्वीकारी, 45 लाख रुपये माैके पर किए जमा

Sun, 29 Jun 2025 09:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 29 Jun 2025 09:31 PM IST
सार

Kanpur News: कत्था कारोबारी के आठ प्रतिष्ठानों पर एसजीएसटी ने छापा मारा। कानपुर व फतेहपुर के प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। लेखा पुस्तकों में घोषित और स्टॉक में बड़ा अंतर मिला।

विज्ञापन
Kanpur: SGST team raided the place of Katha businessman, deposited Rs 45 lakh
कत्था कारोबारी के यहां एसजीएसटी टीम का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कत्था कारोबारी के कानपुर और फतेहपुर के आठ प्रतिष्ठानों पर एसजीएसटी टीम ने 27 जून को एक साथ छापा मारा। 48 घंटे चली कार्रवाई में टीम को स्टॉक खरीद व बिक्री में बड़ा अंतर मिला। साथ ही दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली। कारोबारी ने कर चोरी स्वीकार की है। इस पर टीम ने माैके पर ही 45 लाख रुपये जमा कराए। टीम के अनुसार, दस्तावेजों की जांच के बाद आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अपर आयुक्त ग्रेड-1 सैमुअल पॉल एन, अपर आयुक्त ग्रेड-2 संजय पाठक और संयुक्त आयुक्त शिविरा सिंह के निर्देशन में उपायुक्त रेंज-बी सुषमा सिंह ने टीम के साथ कत्था निर्माता फर्म के आठ प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इसमें नयागंज, ट्रांसपोर्टनगर, एक्सप्रेस रोड, कैनाल पटरी के अलावा फतेहपुर के व्यापारिक स्थलों पर टीम ने एक साथ और एक समय पर कार्रवाई की। इस दाैरान फर्मों के रिकॉर्ड में स्टॉक बुक, इनवॉइस, उत्पादक रजिस्टर सहित तमाम दस्तावेज खंगाले गए।
विज्ञापन


लेखा पुस्तकों में घोषित और मौके पर मिले स्टॉक में बड़ा अंतर मिला। इस हेरफेेर को देख टीम सभी दस्तावेजों का गहन अध्ययन करने के लिए साथ ले गई। साथ ही लेखा पुस्तकों के अलावा पाए गए माल को सीज करते हुए आगे की विधिक कार्यवाही के लिए भेज दिया। टीम को कई गड़बड़ियां मिली हैं। इसमें परिवहन के सापेक्ष जनरेट ई-वे बिल व संबंधित गाड़ियों की आवाजाही उचित रूप से नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed