Kanpur: सीमेंट कारोबारियों पर SGST का छापा, बोगस खरीद-फरोख्त और टैक्स चोरी पकड़ी, स्टॉक में मिला भारी अंतर
Kanpur News: एसजीएसटी ने शुक्लागंज में दो सीमेंट कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारकर टैक्स चोरी और बोगस बिलिंग के बड़े खेल का खुलासा किया है। यह कार्रवाई एक निर्माण कंपनी से मिले इनपुट के आधार पर की गई है, जहां स्टॉक में गड़बड़ी और फर्जी कागजात मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में एसजीएसटी के अफसरों ने शुक्रवार को शुक्लागंज शुक्लागंज के सहजनी चौराहे के पास दो सीमेंट कारोबारियों के दो प्रतिष्ठानों छापा मारा। देररात तक जारी जांच-पड़ताल में बोगस खरीद-फरोख्त के अलावा स्टॉक में भारी अंतर मिला है। पूर्व में एक छापे में मिले इनपुट के बाद कार्रवाई की गई है।
बताया गया कि अप्रैल के पहले सप्ताह में सड़क निर्माण कंपनी से जुड़ी कंपनी मेसर्स राहुल के प्रतिष्ठान पर कार्रवाई के दौरान इन फर्मों के खिलाफ कई दस्तावेज हाथ लगे थे। कंपनी ने इन फर्मों से बड़े स्तर पर सीमेंट की खरीदारी दिखाई थी। जांच के दौरान कई खरीद में फर्जीवाड़ा भी उजागर हुआ था।
बड़े पैमाने पर कर चोरी के दस्तावेज हाथ लगे
छापेमारी में एसजीएसटी ने एक करोड़ सात लाख रुपये की पेनाल्टी भी कंपनी पर लगाई थी। कंपनी के यहां से जब्त दस्तावेजों की जांच के दौरान इन फर्मों के खिलाफ बोगस खरीद फरोख्त समेत कई खामियों के साक्ष्य भी मिले थे। इसी के क्रम में 12 से ज्यादा अफसरों की टीम ने सीमेंट फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की। शुरूआती जांच में बड़े पैमाने पर कर चोरी के दस्तावेज हाथ लगे हैं।