{"_id":"6a6d808504e6cc85300fb769","slug":"kanpur-sfi-holds-signature-campaign-and-protest-submits-memorandum-addressed-to-the-president-at-collectorate-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: SFI का हस्ताक्षर अभियान और प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, जांच की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: SFI का हस्ताक्षर अभियान और प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, जांच की उठाई मांग
Sat, 01 Aug 2026 11:08 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:08 AM IST
सार
Kanpur News: एसएफआई कानपुर इकाई द्वारा शिक्षा बचाओ अभियान के तहत चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के बाद, राज्य समिति सदस्य आराध्य बाजपेई के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सौंपा ज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया कानपुर की ओर से शिक्षा बचाओ अभियान के तहत चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के बाद आराध्य बाजपेई (राज्य समिति सदस्य, उप्र व सहसंयोजक) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञापन में दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई की स्वतंत्र, निष्पक्ष व समयबद्ध जांच की मांग की गई। आराध्य बाजपेई ने इसे छात्रों की सामूहिक आवाज बताया। संयोजक महबूब आलम ने लोकतंत्र में असहमति के सम्मान को आवश्यक बताया।
विज्ञापन