{"_id":"60fd3dff8ebc3e583f063b3e","slug":"kanpur-sexual-abuse-victim-s-father-dies-under-suspicious-circumstances-in-ghatampur-accused-of-feeding-poison","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: घाटमपुर में यौन शोषण पीड़िता के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जहर खिलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: घाटमपुर में यौन शोषण पीड़िता के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जहर खिलाने का आरोप
Sun, 25 Jul 2021 04:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 25 Jul 2021 04:05 PM IST
विज्ञापन
घाटमपुर थाने का मामला
- फोटो : amar ujala
कानपुर के घाटमपुर कोवताली क्षेत्र के एक गांव में यौन शोषण की शिकार नाबालिग पीड़िता के पिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मामले में सुनवाई नहीं की। जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद थे। रविवार को पंचायत के बहाने बुलाकर पिता को जहर दे दिया।
सीएचसी में मौत की सूचना पर करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचे कोतवाल धनेष प्रसाद के सामने पीड़िता ने आरोप लगाया तो मामला बिगड़ता देख जल्दबाजी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जिसके बाद महिला सिपाही पीड़िता व परिजनों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। पीड़िता के मुताबिक उसने कोतवाली में तीन बार तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। लेकिन हर बार उसे डांट कर भगा दिया गया। सीओ की चौखट से भी सुनवाई नहीं हुई।
पुलिस पर रविवार को यौन शोषण के मामले में रिश्वत लेने व संवेदनहीनता की हद पार करने का आरोप लगा। नाबालिग पीड़िता ने बताया कि करीब साल भर पहले गांव के रहने वाले युवक ने उससे छेड़खानी की थी। शिकायत करने पर आरोपी के घरवालों ने दबाव बनाते हुए बेटे से शादी करा देने की बता कहकर पिता को राजी कर लिया था।

इसके बाद आरोपी युवक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। जब शादी की बात आई तो युवक के घरवालों ने इंकार कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर तीन बार तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। हर बार उसके पिता को डांट कर भगा दिया गया। शनिवार शाम मामले में समझौते को लेकर गांव में हुई पंचायत से देर रात पिता लौटे थे।
रविवार की सुबह खेतों में शौचक्रिया से वापस आने पर पिता पेट में अचानक से दर्द होने लगा। पहले उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। आराम न मिलने पर जहानाबाद के एक अस्पताल से घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां उनकी मौत हो गई। पीड़िता ने उसके पिता को जहर दिए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता व उनके परिजनों से कोतवाली में पूछताछ हो रही है।
दरोगा ने आरोपियों से ली दस हजार की रिश्वत
सूचना पर दो सिपाहियों के साथ सीएचसी पहुंचे दरोगा को देखते ही पीड़िता ने दस हजार रूपए घूस लेनेे और कार्रवाई न करने के आरोप लगाने लगी। परिजनों का बढ़ता आक्रोश देखकर आरोपी दरोगा मौके से भाग निकला। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद घाटमपुर इंस्पेक्टर धनेश प्रसाद के सामने दस हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया।
कोतवाल के पैरों पर गिरकर पीड़िता की मां ने पुलिस की लापरवाही से उसके पति की मौत की होने का आरोप लगाया। मामला बिगड़ता देख आनन फानन में शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी धनेष प्रसाद ने बताया कि संदिग्ध मौत की जानकारी पर सीएचसी पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। नाबालिग लड़की पड़ोसी युवक से शादी करना चाहती है। दो माह बाद उसके बालिग होते ही बेटे से शादी करने के लिए दूसरा पक्ष तैयार है।