{"_id":"6ada1dfae8708c3830051b33","slug":"kanpur-several-trains-to-remain-cancelled-due-to-fog-13-trips-on-the-kanpur-kathgodam-route-cancelled-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कोहरे के कारण कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त, कानपुर-काठगोदाम के 13 फेरे रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कोहरे के कारण कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त, कानपुर-काठगोदाम के 13 फेरे रद्द
Thu, 22 Oct 2026 08:00 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे के कारण रेलवे ने दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक कई ट्रेनों को निरस्त करने और फेरों में कटौती का निर्णय लिया है। इससे कानपुर और आसपास के यात्रियों को परेशानी होगी। प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि ट्रेन 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस आठ दिसंबर से दो मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
वापसी में ट्रेन 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस सात दिसंबर से एक मार्च तक प्रत्येक सोमवार को नहीं चलेगी। दोनों ओर से 13-13 फेरे रद्द किए गए हैं। कोहरे के कारण नॉर्थ ईस्ट, अजमेर-सियालदह और सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस निर्धारित तारीखों पर निरस्त रहेंगी। ट्रेन 12279 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक झांसी-ग्वालियर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। वापसी में ट्रेन 12280 ग्वालियर-झांसी के बीच नहीं चलेगी। छपरा-फर्रुखाबाद (15083) और फर्रुखाबाद-छपरा (15084) एक्सप्रेस भी निर्धारित तारीखों पर निरस्त रहेंगी। गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल, भागलपुर-आनंद विहार, मऊ-आनंद विहार और टनकपुर से चलने वाली कई ट्रेनों के फेरों में भी कटौती की गई है।
विज्ञापन