Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Senior Congress leader Abdul Mannan passes away

Kanpur: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल मन्नान का 75 वर्ष की आयु में निधन, तीन बार लड़े थे विस चुनाव

Mon, 13 Oct 2025 10:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Oct 2025 10:27 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल मन्नान का 75 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

विज्ञापन
Kanpur: Senior Congress leader Abdul Mannan passes away
अब्दुल मन्नान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय मंत्री अब्दुल मन्नान का 75 वर्ष की अवस्था में सोमवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। अपनी संवाद अदायगी और साफगोई की वजह से वह पार्टी के अच्छे और सक्रिय नेताओं में गिने जाते रहे। देर शाम उनका पार्थिव शरीर सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। वह अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों का पूरा परिवार छोड़कर गए हैं।

विज्ञापन


जीवनभर राजनीति से जुड़े रहने वाले मन्नान के अलावा उनके परिवार के सदस्य राजनीति से दूर रहे।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 2002 से लेकर 2012 के बीच तीन बार विधानसभा का प्रत्याशी बनाया। दुर्भाग्य से उन्हें जीत तो नहीं मिली लेकिन संगठन में उन्हें राष्ट्रीय इकाई में मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। सबसे पहले उन्होंने जनरलगंज सीट से चुनाव लड़ा। दूसरी बार भी पार्टी ने जनरलगंज सीट से ही उन्हें प्रत्याशी बनाया। आखिर में वह कैंट से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े। 1997 से लेकर 2006 तक वह कांग्रेस महानगर इकाई के अध्यक्ष भी रहे। 2007 में पार्टी ने उन्हें कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया।

विज्ञापन
Trending Videos

2008 में मुख्य इकाई में प्रदेश उपाध्यक्ष फिर 2009 में उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा। उनके निधन पर कांग्रेस जनों ने गहरा शोक जताया है। राष्ट्रीय महामंत्री अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed