Kanpur: शराब पार्टी के बाद अपार्टमेंट से गिरकर सिक्योरिटी अफसर की मौत, मचा कोहराम
यूपी के कानपुर में अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से गिरकर सिक्योरिटी अफसर की मौत की घटना सामने आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बिठूर के सिंहपुर स्थित रुद्रा ग्रींस अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से गिरकर चीफ सिक्योरिटी अफसर की मौत हो गई। घटना सोमवार रात की है। इससे पहले सिक्योरिटी अफसर ने साथी कर्मचारियों और दोस्तों के साथ शराब पार्टी की थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूल रूप से देवरिया के खुखुंदू तुलसीपारा निवासी राजकुमार तिवारी (39) एक अन्य साथी अभिनव त्रिपाठी के साथ रुद्रा ग्रींस अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल में रहते थे। अभिनव ने बताया कि राजकुमार गंगा बैराज मार्ग स्थित एक निर्माणाधीन अस्पताल में चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर थे। वह भी उनके साथ काम करता था। सोमवार को राजकुमार ने दोस्तों के साथ फ्लैट में गेट टुगेदर पार्टी की थी। पार्टी के बाद सभी लोग चले गए। रात करीब 10 बजे वह अपार्टमेंट के बेसमेंट में अपनी कार खड़ी करने आया तो राजकुमार का शव फर्श पर पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम संग पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं।
राजकुमार की मौत की खबर सुनकर परिजन देर रात ही देवरिया से कानपुर के लिए रवाना हो गए। दोपहर तीन बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पत्नी अंजू, पिता रविंद्र का रो-रोकर बुरा हाल था। बेटे आरुष और प्रत्युष भी गुमसुम नजर आए।
सीसीटीवी जांच में पता चला है कि राजकुमार कमरे में कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। दोस्तों के चले जाने के बाद बालकनी में अकेला खड़ा नजर आया है। इसके बाद फर्श पर पड़ा शव मिला। अभी तक की जांच में किसी भी साजिश के सुबूत नहीं मिले हैं।- अभिषेक पांडेय, एसीपी कल्याणपुर