फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Security guard murder case

Kanpur: शराब का छोटा पैग बनाने पर हुई थी सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, पुलिस ने घटना का किया खुलासा

Sat, 24 Dec 2022 08:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Dec 2022 08:04 PM IST
सार

कानपुर के नौबस्ता संजयगांधी नगर निवासी सिक्योरिटी गार्ड चंद्रप्रकाश की सिर कूंचकर हत्या हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी राजू को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
 

विज्ञापन
Kanpur: Security guard murder case
पुलिस गिरफ्त में आरोपी राजू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गोविंदनगर टी-ब्लॉक स्थित श्याम कुटी अपार्टमेंट के सुरक्षागार्ड चंद्रप्रकाश (55) की हत्या का बड़ा अजीबोगरीब कारण सामने आया है। शराब का छोटा पैग बनाने में उसके दोस्त ने ही हत्या की थी। इसका खुलासा खुद आरोपी ने पूछताछ में किया है। पुलिस ने राजू को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन


टी-ब्लॉक में श्याम कुटी अपार्टमेंट मे 22 दिसंबर को नौबस्ता संजयगांधी नगर निवासी सिक्योरिटी गार्ड चंद्रप्रकाश की सिर कूंचकर हत्या हुई थी। सुबह अपार्टमेंट में काम करने वाले लोग पहुंचे तो खून से लथपथ शव मिला था। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि मऊ निवासी उसका साथी राजू हत्याकांड के बाद से फरार है। पुलिस ने शुक्रवार रात राजू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में राजू ने बताया कि वारदात की रात दोनों एक साथ शराब पी रहे थे। चंद्र प्रकाश उसका पैग छोेटा बना रहा था। विरोध किया तो उसने गालीगलौज शुरू कर दी थी। इसी बात पर उसे गुस्सा आया और ईंट से चंद्रप्रकाश पर हमला कर हत्या कर दी।

विज्ञापन

आरोपी की पत्नी के खाते की मदद से घर तक पहुंची पुलिस
इंस्पेक्टर ने बताया कि राजू चार महीने से अपार्टमेंट में टाइल्स और पत्थर लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी सिक्योरिटी गार्ड चंद्रप्रकाश से दोस्ती हो गई थी। राजू के गांव का पता किसी के पास नहीं था। वह मोबाइल भी इस्तेमाल नहीं करता था। पूछताछ के दौरान ठेकेदार ने बताया कि एक बार उन्होंने उसकी पत्नी के खाते में रुपये भेजे थे। इसके बाद पुलिस ने संबंधित खाते की डिटेल निकलवाई और इसी आधार पर मऊ स्थित उसके गांव पहुंची। यहां से राजू को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed