{"_id":"6711242bc4f10e48a90ca8c8","slug":"kanpur-secretariat-review-officer-and-his-family-threatened-with-death-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सचिवालय के समीक्षा अधिकारी को परिवार समेत जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सचिवालय के समीक्षा अधिकारी को परिवार समेत जान से मारने की धमकी
Thu, 17 Oct 2024 08:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 17 Oct 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
कॉल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik.com
लखनऊ स्थित सचिवालय में तैनात एक समीक्षा अधिकारी को दबंग ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। कॉल करने वाला फिरोजाबाद में दर्ज एक मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहा था। काकादेव पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कानपुर देहात के सिकंदरा उमरुपुर निवासी गौरव कुमार दोहरे उत्तरप्रदेश सचिवालय लखनऊ में न्याय अनुभाग-एक (उच्च न्यायालय) में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में वह अपने पिता दयाराम के घुटने का काकादेव स्थित ग्लोबस हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं। गौरव ने बताया कि 10 अक्टूबर की शाम करीब 6:40 बजे मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। वह कॉल रिसीव नहीं कर पाए। बाद में जब उस अज्ञात नंबर पर कॉलबैक किया तो अज्ञात व्यक्ति ने अपना नाम बृजेश बताते हुए उसके खिलाफ फिरोजाबाद में दर्ज कराए मुकदमे को वापस लेने के लिए धमकाने लगा।
विज्ञापन
कॉल करने वाले ने कहा कि अगर मुकदमा वापस न लिया तो उसे व उसके परिवार को एक हफ्ते के अंदर जान से मार देगा। पिता के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद समीक्षा अधिकारी ने शिकायत की। मामला सचिवालय के अफसर का होने के कारण पुलिस सक्रिय हुई। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि फोन नंबर को सर्विलांस पर लगवाकर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन