फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Seat shortage stand in the way of visiting Ram Lalla on Diwali, trains full of tickets

कानपुर: दीपावली पर रामलला के दर्शन की राह में सीटों का रोड़ा, ट्रेनों में टिकट फुल

Wed, 21 Oct 2026 11:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 21 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Seat shortage stand in the way of visiting Ram Lalla on Diwali, trains full of tickets
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दीपावली पर अयोध्या में रामलला के दर्शन की योजना बना रहे श्रद्धालुओं को रेल यात्रा के लिए सीटों का संकट झेलना पड़ रहा है। आठ नवंबर को दीपावली से पहले एक से सात नवंबर के बीच कानपुर होकर अयोध्या जाने वाली कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। कैफियात और फरक्का एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की एसी श्रेणियों में पांच से सात नवंबर तक आरक्षण की अधिकतम सीमा समाप्त होने से रिग्रेट की स्थिति है।

विज्ञापन


कैफियात (12226), छपरा (15084) और फरक्का एक्सप्रेस (15744) में एक से सात नवंबर तक लंबी वेटिंग है। पांच से सात नवंबर तक कैफियात और फरक्का की द्वितीय व तृतीय एसी श्रेणियों में रिग्रेट है, जबकि छपरा एक्सप्रेस में इन श्रेणियों के टिकट उपलब्ध नहीं हैं। कामाख्या एक्सप्रेस (15667) और इंदौर एक्सप्रेस (19321) में एक और आठ नवंबर को लंबी वेटिंग के साथ द्वितीय व तृतीय एसी में सीटें नहीं हैं। उधना एक्सप्रेस (09093) में सात नवंबर को सभी श्रेणियों में रिग्रेट की स्थिति है।
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेनों से भी राहत नहीं
त्योहार पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इस रूट पर दो स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। हालांकि, एक में टिकट उपलब्ध नहीं हैं, जबकि दूसरी में सीटें होने के बावजूद यात्री सफर से हिचक रहे हैं। यात्रियों को आशंका है कि सात नवंबर को ट्रेन लेट हुई तो दीपावली का दिन रास्ते में गुजर सकता है। नियमित ट्रेनों में जगह नहीं मिलने पर यात्रियों की उम्मीद वंदेभारत एक्सप्रेस से है। इसमें भी एक से आठ नवंबर तक प्रत्येक श्रेणी में टिकट की उपलब्धता अलग-अलग जांचनी होगी। ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए समय रहते आरक्षण कराना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed