{"_id":"688f7886ec27e0ae42096d49","slug":"kanpur-scoundrels-broke-into-the-safe-and-took-away-real-jewellery-worth-13-lakh-2025-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: तिजोरी काटकर 13 लाख के जेवर ले गए चोर, नकली छोड़ गए, बच्चों की गुल्लक तक उठा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: तिजोरी काटकर 13 लाख के जेवर ले गए चोर, नकली छोड़ गए, बच्चों की गुल्लक तक उठा ले गए
Sun, 03 Aug 2025 09:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 03 Aug 2025 09:25 PM IST
सार
Kanpur News: बाबूपुरवा के बगाही में महिला अधिवक्ता के घर चोरी की घटना सामने आई है। पुलिस को फुटेज में संदिग्ध दिखे।
विज्ञापन
नकली जेवर दिखाती महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबूपुरवा थानाक्षेत्र के बगाही में शनिवार रात महिला अधिवक्ता आकांक्षा गुप्ता के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर दाखिल हुए। वह तिजोरी काटकर नकदी और जेवर सहित 13.35 लाख रुपये का माल उठा ले गए। अधिवक्ता के अनुसार शातिरों ने अलमारी में रखे नकली जेवरों को हाथ तक नहीं लगाया। चोरी की सूचना पर पहुंची बाबूपुरवा पुलिस ने आस-पास के कैमरे खंगाले हैं। इसमें कुछ संदिग्ध नहीं दिखा। घटना के वक्त अधिवक्ता परिवार संग गांव गई थीं।
बगाही निवासी अधिवक्ता आकांक्षा ने बताया कि तीन मंजिला मकान में उनके अलावा मां शांती, भाई गिरीश चंद्र गुप्ता, लवकुश, भाभी सोनी, बहन पूजा और बहनोई दीपक रहते हैं। 18 जुलाई को हमीरपुर के भरुवा सुमेरपुर निवासी ताऊ कल्लू प्रसाद गुप्ता का देहांत हो गया था। इसके चलते उनका पूरा परिवार ताला बंद कर गांव गया था। शनिवार रात मां और भाई घर लौटे तो मेनगेट का ताला टूटा मिला। भाई ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ घर के अंदर जाकर देखा तो तीसरी मंजिल तक बने कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।

चोरी की जानकारी देती महिला
- फोटो : अमर उजाला
तीसरी मंजिल के कमरे में रखी अलमारी का लॉकर टूटा और बक्से खुले थे। वहीं छोटी तिजोरी को काटकर शातिर उसमें रखे 35 हजार रुपये और दो महीने बाद होने वाली उनकी शादी के लिए बनवाए गए जेवरों समेत 13 लाख रुपये का माल साथ ले गए। यही नहीं शातिर बच्चों की गुल्लक तक उठा ले गए। नकली जेवर रखे मिले। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।