फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Scorpio riders ran away after seeing police

Kanpur: पुलिस देख भागे स्कॉर्पियो सवार, रेलवे अंडरपास में भरे पानी में समा गई गाड़ी

Sun, 17 Aug 2025 09:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 17 Aug 2025 09:12 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस ने एक युवक हिरासत में लिया है। गाड़ी में एक लैपटॉप और तीन बैग मिले हैं। 

विज्ञापन
Kanpur: Scorpio riders ran away after seeing police
रेलवे अंडर पास में भरे पानी में डूबी स्कॉर्पियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिधनू में शनिवार को नहर पुल के पास पुलिस की चेकिंग देखकर काले रंग की स्कार्पियो में सवार लोगों ने गाड़ी किसाननगर की ओर भगा दी। पुलिस ने पीछा किया तो स्कार्पियो सवार जादवपुर गांव की तरफ मुड़ गए। रेलवे अंडर पास में भरा देख चालक और उतरकर भागने लगे। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया वहीं चालक भाग निकला। उधर, पूरी गाड़ी पानी में समा गई। रविवार को हाइड्रा की मदद से पुलिस गाड़ी को पानी से बाहर निकलवाकर थाने ले गई।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम घाटमपुर निवासी अमन सचान बताया। उसने बताया कि उसको काम से नोएडा जाना था। घाटमपुर से उसने गाड़ी में लिफ्ट ली। चालक ने भी नोएडा से हरियाणा जाने की बात कही थी।
विज्ञापन

Kanpur: Scorpio riders ran away after seeing police
रेलवे अंडर पास में भरे पानी में डूबी स्कॉर्पियो - फोटो : अमर उजाला
गाड़ी में उसका लैपटॉप और बैग में सामान है। स्कार्पियो में एक नीले और एक काले रंग के बैग भी मिले हैं। नंबर के आधार पर गाड़ी घाटमपुर निवासी मंजू सचान की निकली है। एडीसीपी योगेश कुमार के अनुसार बैग में संदिग्ध नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed