फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: SC commission issues notice to Kesco MD on caste discrimination charges

कानपुर: जातिगत भेदभाव के आरोप पर केस्को एमडी को एससी आयोग का नोटिस

Thu, 01 Oct 2026 11:18 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 01 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: SC commission issues notice to Kesco MD on caste discrimination charges
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
केस्को एमडी पर अनुसूचित जाति वर्ग के कर्मचारियों के खिलाफ भेदभाव करने के आरोप लगे हैं। यह भी आरोप है कि एमडी दोषी कर्मचारियों को प्रशासनिक संरक्षण दे रहीं हैं। आयोग ने एमडी को नोटिस देकर 15 दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

आयोग की वरिष्ठ अन्वेषक मनीषा वर्मा की ओर से 22 सितंबर को जारी नोटिस में कहा गया है कि आयोग को दिनेश सिंह भोले की ओर से एक सितंबर 2026 की शिकायत प्राप्त हुई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता दिनेश सिंह भोले ने बताया कि उनके पास ऐसे कई मामलों की जानकारी है जिसमें अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के खिलाफ कम गंभीर मामलों के बावजूद निलंबन, बर्खास्तगी और कठोर कार्रवाई की गई है। वहीं, एक बाबू को गंभीर आरोपों में दोषी पाए जाने के बावजूद उसको कम दंड दिया गया। मामले में केस्को एमडी नेहा जैन ने बताया कि अभी तक केस्को को कोई भी आधिकारिक रूप से नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। नोटिस मिलने पर परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed