फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sampoorna Samadhan Diwas held in Ghatampur DM  CDO and DCP South heard grievances

कानपुर: घाटमपुर में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम-सीडीओ और डीसीपी साउथ ने सुनीं समस्याएं, निस्तारण के निर्देश

Sat, 19 Sep 2026 01:27 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 19 Sep 2026 01:27 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी खुद पहुंचे। सीडीओ अभिनव जे जैन और डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के साथ मिलकर डीएम ने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। साथ ही, संबंधित जिम्मेदारों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Kanpur Sampoorna Samadhan Diwas held in Ghatampur DM  CDO and DCP South heard grievances
घाटमपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर की घाटमपुर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह अचानक दोपहर 12.16 बजे पहुंचे। डीएम के साथ सीडीओ अभिनव जे जैन और डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी भी मौजूद रहे। शीर्ष अधिकारियों के एक साथ पहुंचने से तहसील परिसर में मुस्तैदी बढ़ गई और अधिकारी व कर्मचारी एक्शन मोड में आ गए।

विज्ञापन

समाधान दिवस के दौरान घाटमपुर तहसील के ग्रामीण व शहरी इलाकों से अपनी फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को डीएम, सीडीओ और डीसीपी साउथ ने खुद सुना। फरियादियों द्वारा मुख्य रूप से राजस्व, पुलिस और विकास कार्यों से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत की जा रही हैं। अधिकारियों ने समस्याओं के त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन





शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करें
डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि शिकायतों को केवल कागजी औपचारिकताओं में न उलझाया जाए, बल्कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। इस दौरान तहसील स्तर के तमाम वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर शिकायतों का अंकन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed