{"_id":"6a5cafb405f9ec20a40b476b","slug":"kanpur-salesman-robbed-of-23-000-after-miscreants-sought-a-bike-lift-2026-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: लिफ्ट लेने के बहाने सेल्समैन की जेब काटी, 23 हजार रुपये लेकर फरार हुए शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: लिफ्ट लेने के बहाने सेल्समैन की जेब काटी, 23 हजार रुपये लेकर फरार हुए शातिर
Sun, 19 Jul 2026 04:37 PM IST
प्रसून शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Sun, 19 Jul 2026 04:37 PM IST
सार
Kanpur News: बर्रा क्षेत्र में शनिवार शाम लिफ्ट मांगने के बहाने दो शातिरों ने एक सेल्समैन की जेब काटकर 23 हजार रुपये पार कर दिए। घटना के बाद पीड़ित ने बर्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बर्रा थाना
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जाम का फायदा उठाकर भाग निकले आरोपी
विज्ञापन
कर्रही बंबा रोड निवासी राजेश कुमार गुप्ता एक एफएमसीजी कंपनी की एजेंसी में सेल्समैन हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम दामोदर नगर मोड़ के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोककर आगे जा रही एंबुलेंस तक छोड़ने की बात कही।
Trending Videos
वह दोनों को बाइक पर बैठाकर आगे बढ़े। काठ की पुलिया के पास जाम लगने पर पीछे बैठा युवक बाइक से उतरकर भाग गया। शक होने पर उन्होंने जेब देखी तो वह कटी हुई थी और उसमें रखे 23 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से पहचान में जुटी पुलिस
सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दोनों संदिग्ध आते-जाते दिखाई दिए हैं। बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के आने और भागने के रास्तों की फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।