{"_id":"63b709a2e19ae559e546c1ab","slug":"kanpur-sadhvi-niranjan-jyoti-gave-statement-against-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: साध्वी निरंजन ज्योति ने कसा तंज, बोलीं- परिवार और रिश्तेदारों के विकास तक सीमित अखिलेश की नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: साध्वी निरंजन ज्योति ने कसा तंज, बोलीं- परिवार और रिश्तेदारों के विकास तक सीमित अखिलेश की नीति
Thu, 05 Jan 2023 11:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:02 PM IST
सार
साध्वी ने कहा कि बिहार सरकार ने जब बिना आरक्षण के चुनाव कराया तो अखिलेश क्यों चुप थे। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से अखिलेश के रिश्ते छिपे नहीं हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगरीय चुनाव में आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट से प्रदेश सरकार को राहत मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधा। गुरुवार को शहर में प्रेसवार्ता कर साध्वी ने कहा कि अखिलेश यादव की नीति परिवार और रिश्तेदारों के विकास तक सीमित है।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा सत्ता को व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन और विकास की दौड़ में पिछड़ गए लोगों के उत्थान में लाने के साधन के रूप में देखती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार पिछडे़ वर्ग के साथ ही समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
यही वजह है कि भाजपा ने पिछड़े, दलितों, पीड़ित व वंचित वर्ग के लिए बहुत काम किया, जबकि इन वर्गों से वोट लेने वाली सपा-बसपा और कांग्रेस ने सिर्फ भ्रम फैलाकर छलने का काम किया। कहा कि समाजवादी पार्टी ने अप्रत्यक्ष रूप से हाईकोर्ट में रिट दायर करवाकर नगरीय निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रची थी। वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बिहार में बिना आरक्षण चुनाव पर साधी चुप्पी
साध्वी ने कहा कि बिहार सरकार ने जब बिना आरक्षण के चुनाव कराया तो अखिलेश क्यों चुप थे। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से अखिलेश के रिश्ते छिपे नहीं हैं। अगर वह सच में पिछड़ों के हितैषी थे तो उन्होंने बिहार सरकार के खिलाफ सवाल क्यों नहीं उठाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गों के हितों की रक्षा के संकल्प को पूरा किया है।