{"_id":"689763fa0878b4057a0f281a","slug":"kanpur-sachendi-police-caught-three-smugglers-with-19-buffaloes-loaded-in-dcm-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सचेंडी पुलिस ने डीसीएम में लदीं 19 भैंसों के साथ तीन तस्कर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सचेंडी पुलिस ने डीसीएम में लदीं 19 भैंसों के साथ तीन तस्कर पकड़े
Sat, 09 Aug 2025 08:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 09 Aug 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
सचेंडी थाना
- फोटो : अमर उजाला
सचेंडी पुलिस ने शुक्रवार रात डीसीएम में लदीं 19 भैंसों के साथ तीन तस्करों को पकड़ा है। थाना प्रभारी दिनेश बिष्ट ने बताया कि ये भैंसों को कानपुर देहात से उन्नाव स्लाटर हाउस ले जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फतेहपुर के कोतवाली थाना निवासी मोहम्मद सलीम, कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी हसीन और राजू के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। भैंसों को कांजी हाउस जाजमऊ भेजने के साथ ही डीसीएम को सीज कर दिया है।
विज्ञापन