फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sabarmati Express Coaches Derail in Kanpur All Passenger Safe UP News in Hindi

Sabarmati Express: साबरमती एक्सप्रेस के 22 कोच डिरेल, ट्रैक की मरम्मत शुरू…सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

Sat, 17 Aug 2024 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Aug 2024 06:25 AM IST
सार

Sabarmati Express News: अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस के कोच गोविंदपुरी के आगे होल्डिंग लाइन पर पटरी से उतर गए। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और अधिकारी घटना की जांच में जुटे हैं।

विज्ञापन
Sabarmati Express Coaches Derail in Kanpur All Passenger Safe UP News in Hindi
Kanpur Train Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर  में गोविंदपुरी स्टेशन के आगे होल्डिंग लाइन के पास साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 19168, साबरमती एक्सप्रेस वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। इसी बीच कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच एक ब्लॉक सेक्शन में पटरी से उतर गई। हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन

Sabarmati Express Coaches Derail in Kanpur All Passenger Safe UP News in Hindi
आपात नंबर - फोटो : ANI
मौके पर मौके रेलवे, पुलिस व फायर विभाग के आलाधिकारी पहुंच चुके हैं। राहत व बचाव कार्य जारी है और यात्रियों को बसों व थ्री फेज मेमू से सेंट्रल स्टेशन पहुंचाया जा रहा है। वहीं, चालक के अनुसार,  प्रथम दृष्टया बोल्डर इंजन से टकराया, जिससे इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त/झुक गया। ट्रेन की रफ्तार करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे थी। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, हादसे वाली जगह पर तीन फीट की रेलवे पटरी मिली है, जो पुरानी सी है। घटनास्थल पर पहुंचे तमाम अधिकारी जांच कर रहे हैं। ट्रैक बनाने के लिए कानपुर लोको शेड से एआरटी आई है।आधा दर्जन से अधिक जेसीबी भी ट्रैक ठीक करने के लिए जुटी हुई हैं। साथ ही, झांसी और प्रयागराज मंडल से भी एआरती बुलाई गई है। ट्रैक के कल शाम तक ठीक होने की उम्मीद।


विज्ञापन

कई ट्रेनें निरस्त और कई का डायवर्जन

  •  निरस्तीकरण - 11110 (लखनऊ जंक्शन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 17.08.24।
  • डायवर्जन - 15024 (यशवंतपुर-गोरखपुर जंक्शन), 15066 (पनवेल-गोरखपुर जंक्शन),  11123 (ग्वालियर-बरौनी जं.), 09465 (अहमदाबाद-दरभंगा जंक्शन), 12591 (गोरखपुर जं.यशवंतपुर), 11124 (बरौनी जं.-ग्वालियर), 05303 (गोरखपुर जं. महबूबनगर रेलवे स्टेशन) को डायवर्ट किया गया।

रेल मंत्री और एडीएम ने दी ये जानकारी
एडीएम राकेश वर्मा ने बताया कि कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच एक ब्लॉक सेक्शन में साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ है। सभी यात्रियों को बस से वापस स्टेशन भेजा जा रहा है। वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इंजन ने ट्रैक पर रखी किसी वस्तु को टक्कर मार दी और पटरी से उतर गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

भारतीय रेलवे ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं...

  • प्रयागराज: 0532-2408128, 0532-2407353
  • कानपुर: 0512-2323018, 0512-2323015
  • मिर्जापुर: 054422200097
  • इटावा: 7525001249
  • टुंडला: 7392959702
  • अहमदाबाद: 07922113977
  • बनारस सिटी: 8303994411
  • गोरखपुर: 0551-2208088
  • लखनऊ: 9794838237



एटीएस समेत कई सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी
हादसे की सूचना पर पुलिस कमिश्नर भी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, आतंकी साजिश को देखते हुए जांच के लिए लखनऊ से भी एक टीम पहुंचने वाली है। एटीएस के अधिकारी भी गड़बड़ी और नुकसान पहुंचाने के एंगल से जांच कर रहे हैं। आईबी के आने की भी चर्चा है। बता दें कि हाल में कई रेल हादसों के चलते सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से घटना की जांच करने में जुटी हैं।

जीएम बोले- केवल एक लाइन प्रभावित हुई है
उत्तर मध्य रेलवे के जीएम उपेंद्र चंद्र जोशी ने कहा कि साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के ड्राइवर ने हमें बताया है कि ट्रेन किसी बाहरी वस्तु से टकराई है। यह जांच का विषय है। यात्री पहले ही अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं। रेलगाड़ी को पटरी से उतारने की प्रक्रिया चल रही है। केवल एक लाइन प्रभावित हुई है, जिसे बहाल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed