{"_id":"5ed018c18ebc3e90835de453","slug":"kanpur-s-tuba-married-online-to-asim-from-dubai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना आड़े आया तो कानपुर की तुबा ने दुबई के आसिम से किया ऑनलाइन निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना आड़े आया तो कानपुर की तुबा ने दुबई के आसिम से किया ऑनलाइन निकाह
Fri, 29 May 2020 08:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 29 May 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
दुबई के कासिम से कानपुर की तुबा ने किया ऑनलाइन निकाह
- फोटो : amar ujala
कानपुर की तुबा ने गुरुवार को दुबई के आसिम से ऑनलाइन निकाह किया। घर के 20 लोग निकाह में शामिल हुए। निकाह के बाद तुबा को फोन पर परिजनों और दोस्तों ने बधाई दी। सादगी से हुए निकाह को दूल्हा और दुल्हन दोनों ने सराहा।
वहीं, तुबा ने अपने पिता से कहा है कि ऑनलाइन शादी होने से जो खर्च बचा है उसे जरूरतमंदों में बांट दें। जाजमऊ के बड़े टेनरी संचालक असद कमाल इराकी की बेटी तुबा का निकाह दुबई के वकील अहमद के पुत्र आसिम के साथ 12 अप्रैल को दुबई में होना तय हुआ था।

निकाह को लेकर तैयारी भी हो गई थी। वहां होटल बुक हो गया था। यहां से जाने वालों के लिए फ्लाइट की टिकट भी बुक हो गईं थी। इसी बीच कोरोना संक्रमण के चलते 25 मार्च को देशभर में लॉकडाउन हो गया जिसके चलते निकाह की तिथि बढ़ानी पड़ी।
लॉकडाउन बार-बार बढ़ने से दोनों परिवारों ने तय किया कि 28 मई को ऑनलाइन निकाह कराया जाएगा। गुरुवार को असद कमाल इराकी के जाजमऊ स्थित आवास में ऑनलाइन निकाह की रस्म पूरी हुई। इसके लिए असद ने जिला प्रशासन से अनुमति ले ली थी। तुबा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होते ही वह अपनी ससुराल दुबई चली जाएगी।
आसिम कनाडा तो तुबा ने लंदन से की है पढ़ाई
दूल्हे आसिम के पिता वकील अहमद की दुबई में कंस्ट्रक्शन कंपनी है। ये लोग मूलत: आजमगढ़ के निवासी हैं। आसिम ने कनाडा से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री ली है। तुबा ने मिडिल यूनिवर्सिटी एसेक्स लंदन से मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री ली है।