{"_id":"69cfc2e6a51a7e30c905bb25","slug":"kanpur-rss-media-interaction-in-benajhabar-chief-narendra-thakur-outlined-the-path-to-nation-building-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बेनाझाबर में RSS का मीडिया संवाद; सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने बताया राष्ट्र निर्माण का मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बेनाझाबर में RSS का मीडिया संवाद; सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने बताया राष्ट्र निर्माण का मार्ग
Fri, 03 Apr 2026 07:30 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 03 Apr 2026 07:30 PM IST
सार
Kanpur News: बेनाझाबर के होटल रीजेंटा में आरएसएस कानपुर प्रांत ने मीडिया संवाद आयोजित किया, जिसमें अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने सकारात्मक मीडिया विमर्श और राष्ट्रवाद पर जोर दिया।
विज्ञापन
अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर व प्रांत संचालक भवानी भीख
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
कानपुर में बेनाझाबर स्थित होटल रीजेंटा में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कानपुर प्रांत के प्रचार विभाग द्वारा एक भव्य मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने पत्रकारों और प्रबुद्ध जनों के साथ राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका और सामाजिक विमर्श की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते हुए नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि वर्तमान दौर में सूचनाओं का प्रवाह बहुत तीव्र है, ऐसे में मीडिया की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज में नकारात्मकता फैलाने के बजाय उन कहानियों और तथ्यों को सामने लाना चाहिए, जो राष्ट्र की प्रगति में सहायक हों। वहीं, प्रांत संघचालक भवानी भीख ने संघ के शताब्दी वर्ष की ओर बढ़ते कदमों और सामाजिक समरसता के कार्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन