{"_id":"6acf33ef0cbefdc00c098de8","slug":"kanpur-robbery-cash-stolen-by-slitting-the-bag-accused-wanted-in-17-cases-arrested-and-50000-recovered-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: व्यापारी से लूट का खुलासा, बैग काटकर उड़ाई थी रकम, 17 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: व्यापारी से लूट का खुलासा, बैग काटकर उड़ाई थी रकम, 17 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार भी बरामद
Wed, 14 Oct 2026 01:19 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:19 PM IST
सार
Kanpur News: कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में फतेहपुर के व्यापारी मोहम्मद हारुन का ऑटो में बैग काटकर 50 हजार रुपये उड़ाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व से 17 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में रेलबाजार से घंटाघर की तरफ ऑटो से आ रहे फतेहपुर के व्यापारी मोहम्मद हारुन का बैग काटकर 50 हजार रुपये उड़ाने वाले आरोपी के खिलाफ पहले से 17 मुकदमे दर्ज हैं। कलक्टरगंज पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर 12 घंटे के भीतर चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली। आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर रुपये मंदिर के पास छिपाए थे।
विज्ञापन
पुलिस अब दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। सहायक पुलिस आयुक्त कलक्टरगंज आकांक्षा पांडेय ने बताया कि व्यापारी मोहम्मद हारुन के बैग से 50 हजार रुपये चोरी होने के मामले में एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने अपने भाई के साथ मिलकर चोरी की रकम मंदिर के पास छिपाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
Trending Videos
दूसरे आरोपी की तलाश जारी
पुलिस टीम ने उसकी निशानदेही पर पूरी रकम बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से 17 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि उसके भाई के खिलाफ भी एक मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस टीम समेत पुलिस की टीमें प्रयास कर रही हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।